डीआरडीओ-डीईबीईएल में भर्ती का मौका: ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 28 पदों पर आवेदन जारी, 20 मई अंतिम तिथि

IANS | May 7, 2026 7:49 PM

बेंगलूरु, 7 मई (आईएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)- रक्षा जीव अभियांत्रिकी तथा चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिकी प्रयोगशाला (डीईबीईएल) ने संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के रिक्त कुल 28 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अगस्त से शुरू होगी ट्रेनों को उन्नत यात्री आरक्षण प्रणाली में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया: सरकार

IANS | May 7, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को कहा कि ट्रेनों को उन्नत यात्री आरक्षण प्रणाली में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह बदलाव यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा पहुंचाए बिना सुचारु रूप से किया जाए।

सुवेंदु अधिकारी का दावा, 'भाजपा से जुड़े होने की वजह से पीए चंद्रनाथ की हत्या', टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

IANS | May 7, 2026 7:26 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंगाल में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया और 9 मई को नई सरकार के शपथ लेने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्‍होंने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ की हत्‍या मेरे पीए होने की वजह से की गई।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखा हमारा संकल्प, आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ भारत का सख्‍त संदेश : जयशंकर

IANS | May 7, 2026 7:16 PM

नई द‍िल्‍ली, 7 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर व‍िदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति पूरी तरह सख्त और ‘जीरो टॉलरेंस’ वाली है।

आसान अभिनय काफी कर चुकी, अब खुद को बेहतर साबित करना है : पलक तिवारी

IANS | May 7, 2026 7:08 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने बहुत कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही पलक लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह ऐसे रोल चुनना चाहती हैं जो उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर चुनौती दें और उनके अभिनय की असली क्षमता सामने लाएं। इस बीच पलक तिवारी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज 'लुक्खे' को लेकर बात की और बताया कि आखिर इस प्रोजेक्ट ने उन्हें इतना प्रभावित क्यों किया।

चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, बैंकिंग क्षेत्र स्थिर: एम. नागराजू

IANS | May 7, 2026 6:47 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है और बैंकिंग क्षेत्र स्थिर तथा मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

इंडिगो बनेगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लॉन्च कैरियर, 15 जून से शुरू होगी पहली वाणिज्यिक उड़ान

IANS | May 7, 2026 6:37 PM

नोएडा, 7 मई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल इंडिगो ने घोषणा की है कि वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी। उत्तर प्रदेश के जेवर में विकसित यह नया एयरपोर्ट 15 जून 2026 से संचालन शुरू करेगा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का तीसरा प्रमुख एयरपोर्ट बन जाएगा।

मुंबई : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग

IANS | May 7, 2026 6:30 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को रास्ता भटक गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर के पायलट ने समय रहते सावधानी बरती और उसे मोड़कर जुहू स्थित पवन हंस हेलीपैड लाया गया, जहां हेलीकॉप्टर की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और उपमुख्यमंत्री शिंदे समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना ठाणे के ग्रामीण इलाके की बताई जा रही है।

विदेशों तक गूंजी उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर की आवाज, ऑस्ट्रिया में सिखाया 'ध्रुपद' का असली सुर

IANS | May 7, 2026 6:24 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर ने अपनी पूरी जिंदगी शास्त्रीय गायन शैली 'ध्रुपद' को समर्पित कर दी। आज जब ध्रुपद को दुनिया भर में सम्मान की नजर से देखा जाता है, तो उसके पीछे डागर परिवार की कई पीढ़ियों की साधना रही है।

आईबीएम और योट्टा ने घरेलू कंपनियों के लिए भारत स्थित क्लाउड पर आधारित एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने की बनाई योजना

IANS | May 7, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम और भारतीय कंपनी योट्टा डेटा सर्विसेज ने गुरुवार को भारत में कंपनियों और सरकारी संगठनों के लिए स्थानीय क्लाउड पर आधारित एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना की घोषणा की।