आईपीएल 2026: डीसी के लिए जीत एकमात्र विकल्प, केकेआर के खिलाफ ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IANS | May 8, 2026 8:31 AM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार की शाम 7:30 से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। इस मैच में हार दिल्ली के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद कर देगी। वहीं केकेआर भी जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी। दोनों टीमों के बीच सीजन का यह पहला मुकाबला है।

अमेरिकी कांग्रेस की ट्रंप से अपील: शी जिनपिंग पर जिमी लाई की रिहाई के लिए दबाव बनाएं

IANS | May 8, 2026 8:22 AM

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस के 100 से ज्यादा लॉमेकर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपनी अगली मुलाकात में हांगकांग के जेल में बंद हांगकांग के मीडिया टाइकून और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई को रिहा करें। लॉमेकर्स ने कहा कि 78 वर्षीय जिमी लाई की तबीयत लगातार खराब हो रही है।

राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने ग्लोबल टैरिफ की घोषणा को किया रद्द

IANS | May 8, 2026 7:51 AM

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की फेडरल ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ की घोषणा को गैरकानूनी करार देते हुए उसे रद्द करने का फैसला सुनाया।

आईपीएल 2026: न एलएसजी को जीत का फायदा, न आरसीबी को हार का नुकसान, अंकतालिका में कोई बदलाव नहीं

IANS | May 8, 2026 7:48 AM

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। डकवर्थ लुइस (डीएलएस) नियम के तहत एलएसजी ने मैच 9 रन से जीता। इस जीत के साथ एलएसजी ने लगातार 6 हार का क्रम तोड़ा। हालांकि, एलएसजी की जीत और आरसीबी की हार का अंकतालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

व्हाइट हाउस में लूला और ट्रंप की मुलाकात: ईरान के साथ शांति और पुराने समझौते का दिया हवाला

IANS | May 8, 2026 7:41 AM

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के साथ संवाद प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस में व्यापार, टैरिफ और वैश्विक संघर्षों पर हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद लूला ने ट्रंप को 2010 के उस परमाणु समझौते की प्रति सौंपी, जिसकी मध्यस्थता ब्राजील और तुर्की ने की थी।

आईपीएल 2026: मार्श की शतकीय पारी के बाद गेंद से चमके प्रिंस, एलएसजी ने आरसीबी को 9 रनों से हराया

IANS | May 8, 2026 12:30 AM

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रनों से हराया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। एलएसजी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर पुस्तक 'ऑपरेशन सिंदूर: 100 सर्वश्रेष्ठ कविताएं' का लोकार्पण

IANS | May 8, 2026 12:29 AM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के समवेत हॉल में एक भव्य साहित्यिक समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने प्रसिद्ध लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल द्वारा संपादित एवं देश के प्रतिष्ठित 'प्रभात प्रकाशन' द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'ऑपरेशन सिंदूर: 100 सर्वश्रेष्ठ कविताएं' का लोकार्पण किया।

मां की भूमिका और जिम्मेदारी पर संगीता घोष ने की बात, बोलीं- मां बनने पर बदल गई जिंदगी

IANS | May 7, 2026 11:56 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री संगीता घोष ने मदर्स डे से पहले अपनी बेटी देवी को लेकर बेहद भावुक बातें साझा की हैं। मां की भूमिका और जिम्मेदारी पर बात करते हुए संगीता ने बताया कि अपनी बेटी को पहली बार गोद में लेने का पल उनके जीवन का सबसे खास और बदल देने वाले अनुभव से भरा था।

विश्व थैलेसीमिया दिवस: थकान, कमजोरी और खून की कमी, जेनेटिक डिसऑर्डर की समय पर पहचान जरूरी

IANS | May 7, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। बार-बार थकान महसूस होना, कमजोरी आना और शरीर में खून की कमी जैसे लक्षण कई बार गंभीर रक्त संबंधित बीमारी का संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। रक्त संबंधित आनुवंशिक विकार थैलेसीमिया की समय पर पहचान और जागरूकता बेहद जरूरी है। हर साल 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।

इंडो-आर्यन स्थापत्य शैली में बना 16वीं शताब्दी का अद्भुत मंदिर, यहां श्रीकृष्ण-मीरा के दिव्य प्रेम की झलक

IANS | May 7, 2026 11:47 PM

चित्तौड़, 7 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में आपको लीलाधर यानी श्रीकृष्ण के कई भव्य मंदिर मिल जाएंगे, लेकिन राजस्थान के चित्तौड़ में श्रीकृष्ण का ऐसा अद्भुत मंदिर है, जो बेहद खास है। वजह है उनकी परम भक्त मीराबाई, जो यशोदानंदन को अपने प्रियवर के रूप में देखती थीं।