लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। डकवर्थ लुइस (डीएलएस) नियम के तहत एलएसजी ने मैच 9 रन से जीता। इस जीत के साथ एलएसजी ने लगातार 6 हार का क्रम तोड़ा। हालांकि, एलएसजी की जीत और आरसीबी की हार का अंकतालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
बारिश से प्रभावित मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एलएसजी ने मिशेल मार्श के 56 गेंदों पर 111 रन की मदद से 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए थे। डीएलएस के तहत आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का लक्ष्य दिया गया। आरसीबी 6 विकेट पर 203 रन बना सकी और 9 रन से मैच हार गई।
आइए देखते हैं कि एलएसजी-आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है, साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है।
एसआरएच 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 10 मैचों से 6 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।
एलएसजी-आरसीबी मैच के बाद भी ऑरेंज कैप एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास ही है। क्लासेन ने सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन हो गए हैं। एसआरएच के ही अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के 11 मैचों की 11 पारियों में 475 रन हैं।
पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दो नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
--आईएएनएस
पीएके