सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी: हरदीप पुरी

IANS | June 4, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार देश में फ्लेक्स-फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से ई85 ईंधन स्टेशन शुरू करने जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में सबसे पहले लगभग 100 ई85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन यानी ईंधन वितरण स्टेशन शुरू किए जाएंगे।

जीएमसीएच-चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत 64 पदों पर नौकरी का अवसर, 5 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | June 4, 2026 3:42 PM

चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट, सीएमओ (जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी), रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट और रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट के कुल 64 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

न शॉवर, न हेयर ड्रायर ... स्पेस में कैसे करते हैं हेयरवॉश, एस्ट्रोनॉट सोफी अडेंनॉट ने बताया पूरा तरीका

IANS | June 4, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। स्पेस की लाइफ पृथ्वी से काफी अलग होती है। वहां रोजमर्रा के साधारण काम भी विशेष तरीके से करने पड़ते हैं। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) की एस्ट्रोनॉट सोफी अडेंनॉट ने हाल ही में बताया कि स्पेस में हेयरवॉश कैसे किया जाता है और इसके लिए किन खास तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

संघर्ष के बाद मिला इंडस्ट्री में खास मुकाम, कभी जिंदगी से 'हार' मान चुके थे अमित साध

IANS | June 4, 2026 3:40 PM

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। फिल्मों में सिर्फ लीड एक्टर ही कहानी को यादगार नहीं बनाते, बल्कि कई सहायक कलाकार भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते हैं। ऐसे ही कलाकारों में अमित साध का नाम शामिल है। अपने गंभीर और प्रभावशाली किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अमित ने मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा।

दमन में पीएम मोदी के दौरे को लेकर भव्य तैयारी, 'नमो अस्पताल' और 'नमो एयरपोर्ट' का करेंगे उद्घाटन

IANS | June 4, 2026 3:30 PM

दमन, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी करीब 2,970 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित और कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा: रयान टेन डोएशेट

IANS | June 4, 2026 3:25 PM

न्यू चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। करियर के आखिरी दौर में चल रहे रोहित और विराट ज्यादा से ज्यादा वनडे मैचों का हिस्सा हों, ऐसा भारतीय क्रिकेट फैंस चाहते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिटनेस की वजह से दोनों दिग्गजों के खेलने पर संशय की स्थिति है।

भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश: पीयूष गोयल

IANS | June 4, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर का दीर्घकालिक निवेश अब तेजी से भारत की ओर रुख कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में न्यूयॉर्क और टोरंटो के प्रमुख निवेशकों के साथ हुई उनकी बैठकों में हर चर्चा ने भारत की भविष्य की विकास यात्रा पर भरोसे को और मजबूत किया।

सी-डैक में प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत 67 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू

IANS | June 4, 2026 3:17 PM

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), चेन्नई ने देशभर में स्थित केंद्रों/स्थानों के लिए विभिन्न संविदात्मक पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त 67 पोस्ट के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अफगानिस्तान टेस्ट भारतीय युवा खिलाड़ियों को आजमाने का एक बड़ा अवसर: सबा करीम

IANS | June 4, 2026 2:56 PM

न्यू चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने कहा है कि इस टेस्ट में टीम इंडिया के पास टेस्ट क्रिकेट की अपनी कमियों को दूर करने और भविष्य की नींव रखने का एक बड़ा अवसर है।

मारुति सुजुकी ने भारत में 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलने वाली पहली गाड़ी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल को किया लॉन्च

IANS | June 4, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी ने गुरुवार को भारत में फ्लेक्स-फ्यूल पर चलने वाली पहली गाड़ी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल को लॉन्च किया। यह गाड़ी ऐसे समय पर पेश की गई है, जब कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। इससे देश को स्वच्छ ऊर्जा की तरफ ट्रांजिशन में मदद मिलेगी।