'काला हिरण' विवाद : अमित जानी ने फाड़ा सलमान का लीगल नोटिस, बोले- '36 घंटे में 10 हजार से ज्यादा धमकियां मिलीं'

IANS | June 4, 2026 6:57 PM

रामपुर, 4 जून (आईएएनएस)। फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम से मिले नोटिस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बात करते हुए अमित जानी ने दावा किया कि नोटिस मिलने के बाद पिछले 36 घंटों के भीतर उन्हें हजारों की संख्या में धमकी भरे मैसेज मिले हैं।

फीफा विश्व कप: जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के नाम है सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

IANS | June 4, 2026 6:45 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। विश्व कप के इस 23वें संस्करण की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं। इस बार सर्वाधिक 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। फुटबॉल का इतिहास बेहतरीन खिलाड़ियों से भरा पड़ा है। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने विश्व कप में अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीमों को जीत दिलाई है, बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया है।

बतौर टेस्ट अंपायर रॉड टकर का 'शतक', आईसीसी ने बधाई दी

IANS | June 4, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। यह बतौर अंपायर रॉड टकर का 100वां टेस्ट मैच है। इस उपलब्धि के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को बधाई दी है। इस मौके पर आईसीसी के पूर्व टेस्ट अंपायर इयान गोल्ड ने उन्हें एक क्रिस्टल ट्रॉफी भेंट की।

पहलाज निहलानी के निधन पर बोले अनीस बज्मी, 'इंडस्ट्री ने बेहतरीन निर्माता और एक अच्छे इंसान को खो दिया'

IANS | June 4, 2026 6:28 PM

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी के निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। 76 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

भारत ने न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा

IANS | June 4, 2026 6:22 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के जरिए न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा है। यह देश की ओर से न्यूजीलैंड को भेजा पहला रेडी-टू-कुक मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को दी गई।

पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने ऊर्जा साझेदारी बनाने पर की चर्चा : विदेश मंत्रालय

IANS | June 4, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को ऊर्जा साझेदारी बनाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यवसाय और ऊर्जा संबंधित अहम बातचीत की।

दिल्ली दंगा मामला : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में टला फैसला, 11 जून को बहुप्रतीक्षित निर्णय

IANS | June 4, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला टाल दिया। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में अदालत 11 जून को अपना फैसला सुनाएगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: इस बार 48 टीमों के बीच 104 मैच, जानिए कैसा होगा टूर्नामेंट का प्रारूप?

IANS | June 4, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। 'फीफा वर्ल्ड कप' के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। 11 जून से 19 जुलाई के बीच यह टूर्नामेंट संयुक्त रूप से यूएसए, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जाएगा। यह अब तक आयोजित सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप भी होगा, जिसमें हिस्सा लेने वाले देश भी ज्यादा होंगे और मुकाबलों की संख्या भी इस बार पहले से कहीं अधिक होगी।

एम्स-रायपुर में सीनियर रेजीडेंट के 32 पदों पर भर्ती का अवसर, 12 जून तक करें आवेदन

IANS | June 4, 2026 5:14 PM

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत 11 महीने की अवधि के लिए विभिन्न विभागों से सीनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 32 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें यूआर के 14, ओबीसी के 8, एससी के 5, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।

फीफा विश्व कप 2026 में मेक्सिको कुछ खास कर सकता है: वेलज्को पाउनोविच

IANS | June 4, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी में हो रहा है। सर्बिया के हेड कोच वेलज्को पाउनोविच का मानना है कि विश्व कप में मेक्सिको का प्रदर्शन विशेष हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेजबान देश के पास वो सभी खूबियां हैं जो एक ऐतिहासिक नतीजा हासिल करने के लिए जरूरी हैं।