दिल्ली : एसिड हमले के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किया व्यापक रोडमैप

IANS | April 20, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग ने देशभर में एसिड हमले से बचे लोगों के लिए बेहतर इलाज, त्वरित न्याय और प्रभावी पुनर्वास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत सिफारिशें जारी की हैं। ये सिफारिशें गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेजी गई हैं।

वित्त वर्ष 27 में राज्य सार्वजनिक निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे, पूंजीगत खर्च में वृद्धि 8-10 प्रतिशत रहने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | April 20, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में राज्य वित्त वर्ष 27 में सार्वजनिक निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे। हालांकि, पूंजीगत खर्च में वृद्धि 8-10 प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

वैश्विक चुनौतियों के बीच एमएसएमई सेक्टर मजबूत, लेकिन नीतिगत समर्थन जरूरी: रिपोर्ट

IANS | April 20, 2026 4:13 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का एमएसएमई मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत बना हुआ है, लेकिन इस ग्रोथ को बनाए रखने के लिए समय पर नीतिगत समर्थन और स्थिर वैश्विक माहौल जरूरी होगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

IANS | April 20, 2026 4:01 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। दिन के कारोबार में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।

भारत-कोरिया के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के एकीकरण पर समझौता, लोकल क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान

IANS | April 20, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान दिया। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने कहा कि बढ़ती मांगों को देखते हुए भारत में कोरिया फाउंडेशन और कोरियन एजुकेशन सेंटर के तहत हम कोरियन भाषा और स्टडी प्रोग्राम को भी बढ़ावा देंगे।

वित्त वर्ष 26 में कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक जुटाए : रिपोर्ट

IANS | April 20, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में कंपनियों ने वित्त वर्ष 26 में 153 इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए 2,01,442 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

सही पोषण से रोका जा सकता है हेयर फॉल, समय पर पहचान है जरूरी

IANS | April 20, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में बालों का झड़ना और पतला होना महिलाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। कई लोग इसे प्रदूषण, हेयर प्रोडक्ट्स या तनाव से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, बालों की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल पर नहीं, बल्कि शरीर के अंदर मौजूद पोषण पर भी निर्भर करती है। जब शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो इसका असर सीधे बालों की जड़ों पर पड़ता है, जिससे धीरे-धीरे बाल पतले होने लगते हैं और उनका झड़ना बढ़ जाता है।

जम्मू-कश्मीर बैंक में 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका, 26 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 20, 2026 3:17 PM

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग क्षेत्र में काम करके अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर बैंक ने विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के कुल 614 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नाहिद राणा ने खोला 'पंजा', बांग्लादेश के खिलाफ 198 रन बनाकर न्यूजीलैंड टीम ऑल आउट

IANS | April 20, 2026 3:16 PM

ढाका, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.4 ओवर में 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

वैश्विक तेल संकट के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ा रही कदम

IANS | April 20, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक तेल बाजार में मिडिल ईस्ट संकट के चलते आई अनिश्चितता के बीच सरकार अब फ्लेक्स फ्यूल वाहनों (एफएफवी) को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। सरकार का मकसद ट्रांसपोर्ट सेक्टर में एथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ाना और तेल आयात पर निर्भरता कम करना है।