नीलकंठ मिश्रा होंगे विश्व बैंक में भारत के प्रतिनिधि, वैश्विक आर्थिक मंच पर निभाएंगे अहम भूमिका

IANS | June 5, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। एक महत्वपूर्ण निर्णय में वरिष्ठ अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक में भारत का कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह वॉशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

वैश्विक तनावों के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रियल जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत और मुद्रास्फीति दर 5.1 प्रतिशत रहने का लगाया अनुमान

IANS | June 5, 2026 11:12 AM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत रखा है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने चेतावनी दी है कि वैश्विक सप्लाई चेन में लंबे समय तक बनी रहने वाली बाधाएं, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में अस्थिरता और मौसम से जुड़े जोखिम देश की आर्थिक वृद्धि पर दबाव बना सकते हैं।

रिटेनरशिप एवं बहस फीस में 50 प्रतिशत तक वृद्धि से अधिवक्ताओं में उत्साह, सीएम योगी के निर्णय को बताया बहुप्रतीक्षित

IANS | June 5, 2026 10:48 AM

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप एवं बहस फीस में वृद्धि किए जाने के निर्णय का अधिवक्ता समुदाय ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। राज्य के महाधिवक्ता और उनकी पूरी टीम ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार, महंगाई और पश्चिम एशिया संकट के बीच अपनाया सतर्क रुख

IANS | June 5, 2026 10:33 AM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का फैसला किया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि छह सदस्यीय समिति ने 3, 4 और 5 जून को हुई बैठक में आर्थिक और वित्तीय परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपनी नीति का रुख (पॉलिसी स्टांस) भी 'न्यूट्रल' बनाए रखा है।

आरबीआई एमपीसी फैसले से पहले भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़त

IANS | June 5, 2026 9:59 AM

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। वैश्विक तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को आने वाले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों से पहले भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला।

प्रयागराज में गंगा आरती कर सीएम योगी के लिए प्रार्थना की गई, वाराणसी में 54 किलो लड्डू का केक काटा गया

IANS | June 5, 2026 9:48 AM

प्रयागराज, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन प्रयागराज के दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर बेहद खास तरीके से मनाया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

IANS | June 5, 2026 9:29 AM

शिमला, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने रिज मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व

IANS | June 5, 2026 9:25 AM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देने के साथ ही ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की भी सराहना की है।

जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण’: सम्राट चौधरी

IANS | June 5, 2026 9:01 AM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि वे जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल थे।