राष्ट्रपति ट्रंप 2027 की शुरुआत में कर सकते हैं भारत का दौरा: मार्को रुबियो (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

Lalit K. Jha | June 27, 2026 12:53 PM

वॉशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है। इससे भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती गति का संकेत मिलता है। दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के भी करीब पहुंच रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना की ओर से स्टडी हब और स्किल डेवलपमेंट सेंटर के उद्घाटन से लोग खुश

IANS | June 27, 2026 12:45 PM

कुपवाड़ा, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय सेना की ओर से कुपवाड़ा जिले के माछिल में एक स्टडी हब और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया है। जिसमें आईटी, वोकेशनल और लाइब्रेरी की सुविधाएं मौजूद हैं। इसको लेकर कुपवाड़ा के लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने सेना की इस पहल की तारीफ की है।

केयरएज ईएसजी रेटिंग्स ने बढ़ाया अदाणी पोर्ट्स का ईएसजी स्कोर, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में फिर साबित की मजबूत स्थिति

IANS | June 27, 2026 12:34 PM

अहमदाबाद, 27 जून (आईएएनएस)। पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ईएसजी) के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति को और मजबूत करते हुए अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) को केयरएज ईएसजी रेटिंग्स ने 84.3 का ईएसजी स्कोर दिया है।

अमेरिकी राजदूत गोर बोले, 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप अच्छे मित्र, दोनों की सोच लगभग एक जैसी' (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

Lalit K Jha | June 27, 2026 12:01 PM

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है।”

पीएम मोदी भारत के वैश्विक उत्थान का कर रहे नेतृत्व : मार्को रुबियो (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

Lalit K Jha | June 27, 2026 11:59 AM

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दिलाई है और देश को तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीडन के लिए बड़ा झटका, चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए इसाक हिएन

IANS | June 27, 2026 11:49 AM

वैंकूवर, 27 जून (आईएएनएस)। स्वीडन को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर इसाक हिएन हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ भारत की हार पर जडेजा के कोच महेंद्र चौहान, बोले- टी20 में ऐसे उलटफेर हो जाते हैं

IANS | June 27, 2026 11:48 AM

जामनगर, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम को शुक्रवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका रहा, जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है, हालांकि रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र सिंह चौहान का मानना है कि टी20 में ऐसे उलटफेर हो जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे से प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई है

IANS | June 27, 2026 11:48 AM

सेशेल्स, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशल्स के लिए रवाना हुए हैं। पीएम मोदी के सेशल्स दौरे को लेकर प्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है। प्रवासी भारतीयों ने आईएएनएस से बातचीत की है।

भारत-अमेरिका असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार: सर्जियो गोर (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

Lalit K Jha | June 27, 2026 11:45 AM

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका को "असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार" बताया है। उनके अनुसार ट्रंप प्रशासन प्रौद्योगिकी, रक्षा, निवेश और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "इस सहयोग की मजबूत नींव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं।"

प्रणब मुखर्जी का मानना था- पीएम मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को 'जनता से सीधे जनादेश' नहीं मिला : शर्मिष्ठा मुखर्जी

IANS | June 27, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और पूर्व कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक लेख में दावा किया है कि उनके दिवंगत पिता का मानना था कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जनता से सीधे जनादेश मिला। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कोई भी प्रधानमंत्री सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नहीं चुना गया था। उन्हें या तो उनकी पार्टी ने चुना था या फिर चुनावों के बाद गठबंधन के समीकरणों के आधार पर चुना गया था।