विंबलडन: ओपन एरा में एकल का खिताब जीतने वाले सबसे युवा और पुरुष खिलाड़ी कौन हैं?

IANS | June 26, 2026 9:29 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। इस बार महिला एकल में जीत की प्रबल दावेदार आर्यना सबालेंका और इगा स्विएटेक हैं, तो पुरुष एकल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार में जानिक सिनर, नोवाक जोकोविच का नाम प्रमुख है। विंबलडन का इतिहास बहुत पुराना है। 1968 से ओपन एरा की शुरुआत हुई थी। आइए जानते हैं कि ओपन एरा शुरू होने के बाद किस खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में विंबलडन का खिताब जीता है।

एम्स दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पदों पर नौकरी का अवसर, 6 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

IANS | June 26, 2026 9:28 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (सीएपीएफआईएमएस) कैंपस, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अलग-अलग विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 18 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीपीएससी परीक्षा में 999वीं रैंक लाकर बक्सर की पूजा बनीं डीएसपी, बताया सफलता का मूलमंत्र

IANS | June 26, 2026 9:18 PM

पटना, 26 जून (आईएएनएस)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बिहार के बक्सर जिले की पूजा कुमारी एक प्रेरणा हैं। कई छात्र असफलता मिलने पर हार मान लेते हैं और तैयारी छोड़ देते हैं, लेकिन पूजा ने हार नहीं मानी। उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 999वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद प्राप्त किया।

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ करेंगे

IANS | June 26, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 27 जून को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर से गुजरात में देश की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ करेंगे। गुजरात में भारत टैक्सी का सॉफ्ट-लॉन्च दिसंबर 2025 में किया गया था। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को परिवहन एवं मोबिलिटी क्षेत्र तक विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

IANS | June 26, 2026 9:06 PM

जबलपुर, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए एक अहम घटनाक्रम में जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को प्रतिष्ठित जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग दिया गया है।

गोवा को मिलेगा वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट, समुद्री क्षेत्र के विकास पर 2,000 करोड़ रुपए होंगे निवेश: सर्बानंद सोनोवाल

IANS | June 26, 2026 8:50 PM

पणजी, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को गोवा की समृद्ध समुद्री विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के समुद्री क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

तेजस मार्क-1ए का रिव्यू अब सितंबर में प्रस्तावित, एचएएल देगी प्रोग्रेस रिपोर्ट... डिलीवरी की तारीख से उठ सकता है पर्दा

IANS | June 26, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना में लगातार कम हो रहे फाइटर स्क्वाड्रनों की भरपाई स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान से की जानी है। अब तक वायुसेना को तेजस मार्क-1 के 38 विमान मिल चुके हैं, लेकिन तेजस मार्क-1ए का एक भी विमान अभी तक डिलीवर नहीं हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान, 60 दिनों में सूरत से सेना तक पहुंचे 100 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन

IANS | June 26, 2026 8:32 PM

सूरत, 26 जून (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत की डिफेंस टेक स्टार्टअप 'इनसाइड एफपीवी' ने भारतीय सेना के लिए महज 60 दिनों के भीतर 100 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन तैयार कर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। खास बात यह है कि डिफेंस इकोसिस्टम में इसे अब तक की सबसे तेज डिलीवरी मानी जा रही है। इसी के साथ ही सूरत उन शहरों में शामिल हो गया है जो देश के डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार योगदान दे रहा है।

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, कारोबारियों के लिए सुनहरा मौका: पीयूष गोयल

IANS | June 26, 2026 8:26 PM

लंदन/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) को दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन में इस समझौते को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के कारोबारी समुदाय में इस समझौते को लेकर काफी आशावाद है और इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।

देश में कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय से लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है: नीति आयोग

IANS | June 26, 2026 8:03 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को वित्तीय समावेशन और वित्तीय स्वास्थ्य (फाइनेंशियल हेल्थ) को लेकर भारत के एकीकृत दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह बात नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा के साथ हुई बातचीत के दौरान कही। महारानी मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य विषयक विशेष अधिवक्ता (स्पेशल एडवोकेट) भी हैं।