एसएससी भर्ती 2026 : एएसओ के 341 पदों के लिए आवेदन शुरू, 16 जुलाई अंतिम तिथि

IANS | June 26, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न सेवा/कैडर के लिए 'सहायक ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2025' के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

अदाणी यूनिवर्सिटी ने एआई के दौर में पाठ्यक्रम बदला, इंडस्ट्री-केंद्रित लर्निंग पर फोकस

IANS | June 26, 2026 4:57 PM

अहमदाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। अदाणी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की घोषणा की। नए पाठ्यक्रम में एआई-केंद्रित लर्निंग, इंडस्ट्री के अनुभव और व्यापर विकास पर अधिक फोकस किया जाएगा।

अनाधिकारिक टेस्ट: सुदर्शन-जुरेल ने लगाए शतक, भारत-ए की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित

IANS | June 26, 2026 4:54 PM

गाले, 26 जून (आईएएनएस)। भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में भारत की तरफ से कप्तान ध्रुव जुरेल और साईं सुदर्शन ने शतक लगाए।

'मिशन शक्तिसैट' के लिए पंजाब की टिया का चयन, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी बधाई

IANS | June 26, 2026 4:54 PM

चंडीगढ़, 26 जून (आईएएनएस)। पंजाब की एक सरकारी स्कूल की छात्रा टिया को 'मिशन शक्तिसैट' के लिए देश की प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया है। इसी को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करके टिया को शुभकामनाएं दी।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर संत समाज में गुस्सा, बोले- मास्टरमाइंड तक पहुंचना जरूरी

IANS | June 26, 2026 4:45 PM

अयोध्या, 26 जून (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और दर्ज एफआईआर को लेकर धार्मिक प्रमुखों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न संतों और आध्यात्मिक नेताओं ने इस पूरे प्रकरण पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष और तेजी से जांच की मांग की है।

बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांधीनगर के तीन आरोग्य मंदिर सम्मानित, मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

IANS | June 26, 2026 4:45 PM

गांधीनगर, 26 जून (आईएएनएस)। जन-जन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में गांधीनगर जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के शाहपुर, कांठा और वेडा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदान किया है।

शेयर की कीमतों पर नहीं, बल्कि बिजनेस की मजबूत नींव पर दें ध्यान: एनएसई सीईओ

IANS | June 26, 2026 4:33 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान ने शुक्रवार को निवेशकों और उद्यमियों से कहा कि उन्हें शेयर की कीमतों में रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव पर ध्यान देने के बजाय लाभदायक और टिकाऊ कारोबार खड़ा करने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय में किसी कंपनी की बाजार में असली कीमत उसके मजबूत कारोबारी प्रदर्शन से तय होती है।

विंबलडन 2026: सिनर और स्वियाटेक सहित ये 5 नाम हैं एकल खिताब के बड़े दावेदार

IANS | June 26, 2026 4:30 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। विंबलडन की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। इसकी वजह विंबलडन का चार प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में से एक होना है। इस खिताब को जीतने के बाद किसी भी टेनिस खिलाड़ी का करियर ग्राफ बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि विंबलडन 2026 का खिताब जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार (पुरुष या महिला) कौन हैं?

'वेलकम टू द जंगल' को मिला-जुला रिस्पॉन्स; किसी ने कहा 'पैसा वसूल' तो किसी ने बताया 'पुरानी वेलकम बेहतर'

IANS | June 26, 2026 4:09 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। किसी ने इसे शुरुआत से आखिर तक हंसाने वाली फिल्म बताया तो कुछ दर्शकों का मानना है कि यह मनोरंजक तो है लेकिन पहली 'वेलकम' जैसी बात इसमें नहीं है।

विकसित भारत के लिए कोलकाता को दोबारा से बड़ा आर्थिक और शहरी हब बनाना जरूरी: संजीव सान्याल

IANS | June 26, 2026 4:09 PM

कोलकाता, 26 जून (आईएएनएस)। पूर्वी भारत में तेजी से विकास करने वाले शहरों का नेटवर्क बनाने और 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल करने के लिए कोलकाता को एक बड़े शहरी और आर्थिक केंद्र के तौर पर फिर से विकसित करना आवश्यक है। यह बयान शुक्रवार को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति (ईएसी) के सदस्य संजीव सान्याल ने दिया।