वेनेजुएला के मुश्किल वक्त में भारत बना सहारा, शुरू हुआ 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

IANS | June 26, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है।

यूपीएससी भर्ती 2026: ड्रग इंस्पेक्टर समेत 450 पदों पर नियुक्त होने का सुनहरा अवसर, जानें पूरी डिटेल्स

IANS | June 26, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभाग/मंत्रालय में ड्रग इंस्पेक्टर समेत अलग-अलग कुल 450 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जापान की पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, 16वें भारत-जापान वार्षिक समिट में होंगी शामिल

IANS | June 26, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगी। पीएम ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी। यह उनका पहला भारत दौरा है।

मुकेश के निधन के बाद जब लता मंगेशकर ने दिया नितिन मुकेश को मौका, जिसने बदल दी पूरी जिंदगी

IANS | June 26, 2026 3:10 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ उनकी आवाज के लिए नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और सफर के लिए भी याद किया जाता है। ऐसे ही एक गायक हैं नितिन मुकेश... जिन्हें पिता मुकेश के निधन के बाद अचानक बड़ा मंच मिला। यही उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ और उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

पीयूष गोयल को भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए यूके-इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में मिला विशेष सम्मान

IANS | June 26, 2026 3:02 PM

लंदन/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए लंदन में आयोजित वार्षिक यूके-इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में 'भारत-ब्रिटेन संबंधों को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट नेतृत्व' का विशेष सम्मान दिया गया।

'कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी', राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में एफआईआर पर नेताओं की प्रतिक्रिया

IANS | June 26, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

यूएस ओपन 2026: रौनक चौहान ने वर्ल्ड नंबर 6 चाउ टिएन चेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

IANS | June 26, 2026 2:35 PM

फुलर्टन, 26 जून (आईएएनएस)। भारत के रौनक चौहान ने गुरुवार को यहां यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर किया। रौनक ने वर्ल्ड नंबर 6 और पुरुष एकल में टॉप सीड चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को सीधे गेम में हरा दिया।

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत ताकत बना एमएसएमई सेक्टर, जीडीपी में योगदान 31 प्रतिशत के पार; 38.9 करोड़ लोगों को मिला रोजगार

IANS | June 26, 2026 2:30 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) आज देश की आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला बन चुके हैं। विश्व एमएसएमई दिवस से पहले शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, एमएसएमई सेक्टर का देश की जीडीपी में लगभग 31.1 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन में 35.4 प्रतिशत और कुल निर्यात में 48.58 प्रतिशत योगदान है (जनवरी 2026 तक)।

ड्रग्स तस्करों पर सख्ती, नशे के शिकार लोगों के लिए सहानुभूति : अमित शाह

IANS | June 26, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल (एनसीओआरडी) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

आयातित दवाओं के लिए शेष शेल्फ लाइफ नियमों में राहत की तैयारी, सरकार ने प्रस्ताव पर संबंधित पक्षों से मांगे सुझाव

IANS | June 26, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने आयातित दवाओं के लिए बची हुई शेल्फ लाइफ के नियमों में ढील देने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत मौजूदा नियम, जिसमें आयात के समय दवा की कुल शेल्फ लाइफ का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बचा होना जरूरी है, को बदलकर न्यूनतम 12 महीने की शेल्फ लाइफ रखने का प्रस्ताव किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे दवा आपूर्ति शृंखला (सप्लाई चेन) अधिक प्रभावी होगी और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में कारोबार करना आसान होगा।