पहला टी20: कप्तान टकर का अर्धशतक, आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का लक्ष्य

IANS | June 26, 2026 7:46 PM

बेलफास्ट, 26 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया है।

केतन हत्याकांड : पीड़ित पिता का दावा, 'सिया को पता था हेयर पैच का सच, यह हत्या की वजह नहीं हो सकती'

IANS | June 26, 2026 7:37 PM

पुणे, 26 जून (आईएएनएस)। केतन अग्रवाल के पिता, विशाल अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके बेटे की मंगेतर और हत्या की आरोपी सिया गोयल और उनके परिवार को पहले से पता था कि वह हेयर पैच इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि यह हत्या की वजह नहीं हो सकती।

इतिहास के सबसे बड़े पुनर्गठन की तैयारी में वोक्सवैगन, करीब 1 लाख नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा

IANS | June 26, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी वोक्सवैगन ग्रुप अपने इतिहास के सबसे बड़े पुनर्गठन की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ओलिवर ब्लूम ऐसी योजना पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत करीब 1 लाख कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं, जर्मनी में कई फैक्ट्रियां बंद की जा सकती हैं और निवेश खर्च में भी बड़ी कटौती की जा सकती है।

लैथम और कोनवे की 317 रन की साझेदारी के बावजूद न्यूजीलैंड 438 पर सिमटी, इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने झटके 4 विकेट

IANS | June 26, 2026 7:15 PM

ट्रेंट ब्रिज, 26 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी शुक्रवार को दूसरे सत्र में सिमट गई।

भारत बनाम आयरलैंड: शिवम दुबे जन्मदिन पर टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने

IANS | June 26, 2026 7:12 PM

बेलफास्ट, 26 जून (आईएएनएस)। शिवम दुबे जन्मदिन पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेट हासिल करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे शिवम दुबे ने आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में बेंजामिन कैलिट्ज को आउट करने के साथ यह कारनामा किया।

एसएससी भर्ती 2026 : जेएसए/एलडीसी के 49 पदों पर आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और पूरी डिटेल

IANS | June 26, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के तहत केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएससी) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क के कुल 49 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

फीफा विश्व कप का हर संस्करण असाधारण प्रतिभा और पैशन लेकर आता है: पूर्व जर्मन कप्तान ओलिवर कान

IANS | June 26, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। जर्मन फुटबॉल आइकन और गोल्डन बॉल विजेता ओलिवर कान का मानना ​​है कि फीफा विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जो दुनिया भर से असाधारण प्रतिभा और भावना लेकर लाता है।

5-10 प्रतिशत निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की सोच से बाहर निकलें, भारत को बड़ी छलांग लगानी होगी: पीयूष गोयल

IANS | June 26, 2026 6:51 PM

लंदन/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग जगत से कहा कि वह केवल मामूली निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की मानसिकता से बाहर निकले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत को वैश्विक व्यापार में बड़ी ताकत बनना है, तो सिर्फ छोटी-छोटी बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं होगी।

31 साल 202 दिन की उम्र में कप्तानी, अय्यर के नाम पर जुड़ा ये रिकॉर्ड

IANS | June 26, 2026 6:37 PM

बेलफास्ट, 26 जून (आईएएनएस)। श्रेयस अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी संभालने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अय्यर शुक्रवार को 31 साल और 202 दिन की उम्र में आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में बतौर कप्तान उतरे।

केंद्र सरकार ने वाराणसी से शुरू की भारत की पहली 'ईजी कनेक्ट' उड़ान, अब छोटे शहरों से विदेश यात्रा होगी आसान

IANS | June 26, 2026 6:09 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को वाराणसी से भारत की पहली 'ईज़ी कनेक्ट' उड़ान की शुरुआत की। इसके साथ ही सरकार के नए हब-एंड-स्पोक विमानन मॉडल को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों के यात्रियों को बिना परेशानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है।