'मेरा इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए हुआ', तृणमूल कांग्रेस पर मनोज तिवारी का जुबानी हमला

IANS | May 7, 2026 9:40 AM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे मनोज तिवारी ने पार्टी नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं।

पोप मुझसे खुश हों या नहीं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं रहेंगे: ट्रंप

IANS | May 7, 2026 9:37 AM

वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस)। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च गुरु पोप लियो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल युद्ध पर गहरी चिंता जताते हुए पोप लियो ने इसे पूरी मानवता पर एक कलंक बताया था और तत्काल युद्धविराम की अपील की थी, लेकिन उनके इस बयान के बाद से वह ट्रंप की नजर में चढ़ गए।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम की मिसाल: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | May 7, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को नेस्तनाबूद करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं।

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ एलएसजी का रिकॉर्ड बेहद खराब, होम ग्राउंड में भी लखनऊ नहीं जीत पाई है

IANS | May 7, 2026 8:17 AM

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार की शाम को खेला जाएगा। इकाना एलएसजी का होम ग्राउंड है, लेकिन इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ एलएसजी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। एलएसजी इकाना में आरसीबी के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर राजनाथ सिंह ने सेना के शौर्य को किया सलाम, बोले- 'हमारे सशस्त्र बल हर चुनौती को तैयार'

IANS | May 7, 2026 7:58 AM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को याद किया है। उन्होंने कहा कि सेना के साहस और समर्पण ने देश की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है।

अधिकार सुरक्षित रहे तो ईरान युद्ध खत्म करने को तैयार: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

IANS | May 7, 2026 7:56 AM

तेहरान, 7 मई (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनका देश अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ते अपनाने को तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के अधिकारों की सुरक्षा पर भी जोर दिया है।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स को हराकर एसआरएच बनी नंबर 1, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसके पास?

IANS | May 7, 2026 7:33 AM

हैदराबाद, 7 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया।

एआई गरीबों के प्रति अंतर्निहित पूर्वाग्रह दिखा रहा है : सीजेआई सूर्यकांत

IANS | May 6, 2026 11:40 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने, इस बात पर जोर देते हुए कि सामाजिक न्याय एक मानवीय और न्यायसंगत समाज की आधारशिला बनी रहनी चाहिए, बुधवार को आगाह किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से बढ़ता चलन गरीबों के प्रति एक अंतर्निहित पूर्वाग्रह प्रदर्शित कर रहा है।

एक्शन और भावनाओं से भरपूर ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ एक जबरदस्त सफर है : रणदीप हुड्डा

IANS | May 6, 2026 11:33 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रणदीप हुड्डा एक बार फिर से इंस्पेक्टर अविनाश का किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने हिंट देते हुए बताया कि एक्शन और भावनाओं से भरपूर ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ एक जबरदस्त सफर है और इस बार यह और भी मजेदार होने वाला है।

आर्ट सिनेमा को नया आयाम देने वाले वनराज भाटिया, जो श्याम बेनेगल के रहे पसंदीदा संगीतकार

IANS | May 6, 2026 11:29 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय समानांतर सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हुए जो भले ही आज इस दुनिया में न हों मगर उनकी कला आज भी उतनी नई और प्रशंसकों के बीच खास है, जितनी पुराने दौर में थी। ऐसे ही एक संगीतकार हुए वनराज भाटिया, जो न केवल श्याम बेनेगल के पसंदीदा संगीतकार थे बल्कि उन्होंने आर्ट सिनेमा को एक नया आयाम दिया।