नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

IANS | July 1, 2026 3:33 PM

अहमदाबाद, 1 जुलाई (आईएएनएस)। नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के दौर में राहत मिलेगी। साथ ही अतिरिक्त बचत करने में मदद मिलेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मैथ्यू फिशर को पहली बार मौका

IANS | July 1, 2026 3:22 PM

ऑकलैंड, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम में मैथ्यू फिशर नया चेहरा हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

IANS | July 1, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगी।

युवाओं के खुशखबरी: ईआईएल ने बढ़ाई 41 एसोसिएट इंजीनियर पदों की डेडलाइन, अब 7 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 1, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ईआईएल ने निश्चित अवधि के आधार पर एसोसिएट इंजीनियर के विभिन्न 41 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की थी।

आईबीपीएस भर्ती 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 6,715 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | July 1, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) के तहत विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनीज के कुल 6,715 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बैंकिंग में करियर का बड़ा मौका: आईबीपीएस ने 745 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

IANS | July 1, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी-XVI) के तहत विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की अलग-अलग कुल 745 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बाढ़ प्रभावित अरुणाचल में शिवराज सिंह चौहान ने किरेन रिजिजू और सीएम पेमा खांडू के साथ किया हवाई सर्वे

IANS | July 1, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दौरा किया है। उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही, शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार इस संकट में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

एनपीसीआई और एचएसबीसी इंडिया के बीच बड़ी साझेदारी, अब विदेश में यूपीआई भुगतान होगा और आसान; मिलेगा रियल-टाइम फॉरेक्स रेट

IANS | July 1, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय डिजिटल भुगतान को और अधिक आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बुधवार को एचएसबीसी इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत अब सीमा-पार (क्रॉस-बॉर्डर) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजैक्शन के लिए रियल-टाइम विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून बिक्री में 37 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी, बिके 1.06 लाख से अधिक वाहन

IANS | July 1, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बुधवार को बताया कि जून 2026 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 1,06,207 वाहनों की रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। इस आंकड़े में घरेलू बिक्री के साथ-साथ निर्यात भी शामिल है।

सिंगर रितु शर्मा ने केतन अग्रवाल के आखिरी शब्दों को किया याद, कहा- 'परफॉर्मेंस के बाद कहा था- मैम, आप कमाल हैं'

IANS | July 1, 2026 1:38 PM

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड केस में सिंगर रितु शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में उस दिन को याद करते हुए कई अहम बातें साझा की हैं। रितु शर्मा ने कहा कि जिस पारिवारिक समारोह में वह परफॉर्म करने गई थीं, वहां केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल दोनों ही बेहद सामान्य और खुश नजर आ रहे थे। उस माहौल को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि आगे चलकर इतनी बड़ी दुखद घटना सामने आएगी।