'वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल', अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

IANS | July 1, 2026 1:26 PM

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें फिल्म से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों फरीदा जलाल और किरण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। अक्षय ने कहा कि फिल्म की सफलता में उनका आशीर्वाद और अनुभव शामिल है।

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जून में 54.2 रहा, इनपुट लागत में कम हुआ महंगाई का दबाव

IANS | July 1, 2026 12:58 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जून में गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 54.2 पर रहा है। यह जानकारी एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा में बुधवार को दी गई।

सनातन बोर्ड के गठन से मंदिरों के चढ़ावे का होगा सदुपयोग और रुकेगी चोरी : देवकीनंदन ठाकुर (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 1, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोप, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान, सनातन बोर्ड, चंपत राय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न मुद्दों पर आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

'डॉक्टर्स डे' पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला में सेवाएं दे रहे भारतीय चिकित्सकों को किया नमन

IANS | July 1, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर वेनेजुएला में सेवा दे रहे भारतीय डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे भारतीय चिकित्सा पेशेवर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

जीएसटी संग्रह जून में 13.9 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपए रहा

IANS | July 1, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सकल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) संग्रह जुलाई में सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत बढ़कर 1,94,812 करोड़ रुपए हो गया है। यह पिछले साल समान अवधि में 1,71,105 करोड़ रुपए पर था। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को जारी डेटा में दी गई।

एयरलाइंस के लिए राहत, तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम करीब 5 रुपए प्रति लीटर घटाए

IANS | July 1, 2026 11:51 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी तेल वितरक कंपनियों (ओएमसी) ने बुधवार से एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत को 5 रुपए प्रति लीटर कम कर दिया है। इसकी वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना है।

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए की कटौती का किया ऐलान

IANS | July 1, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन वितरक कंपनी नायरा एनर्जी ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। यह कटौती कंपनी के देशभर में मौजूद रिटेल नेटवर्क पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

एलपीजी से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से हुए ये बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

IANS | July 1, 2026 10:34 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जून के समाप्त होने के साथ ही नया महीना शुरू हो गया है। हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में बुधवार से आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों की कीमतों से लेकर एलपीजी में बड़ा बदलाव हुआ है, जिनका असर आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला, मीडिया और एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | July 1, 2026 9:53 AM

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:35 पर सेंसेक्स 182 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,660 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,926 पर था।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

IANS | July 1, 2026 9:31 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी तेल वितरक कंपनियों की ओर से बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था।