सचिन तेंदुलकर ने याद किया आशा भोसले का अनमोल तोहफा, 36 साल बाद पूरी हुई दिल की ख्वाहिश

IANS | July 1, 2026 5:17 PM

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दिवंगत गायिका आशा भोसले से जुड़ी एक याद साझा की। सचिन ने बताया कि आज से करीब 36 साल पहले आशा भोसले ने उन्हें एक ऐसा गिफ्ट दिया था, जिसने उनके संगीत सुनने के नजरिए को बदल दिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट स्टाफ के 13 पदों पर आवेदन शुरू, 16 जुलाई तक मौका

IANS | July 1, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मानव विज्ञान विभाग के 'सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज' ने प्रोजेक्ट स्टाफ के विभिन्न 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की पूरी तरह से अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर छह महीने की अवधि के लिए भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति की अवधि परफॉर्मेंस और पंचायती राज मंत्रालय की आगे की जरूरतों के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

डिजिटल इंडिया के 11 साल: पीएम मोदी ने दो दशक पहले ही रखी थी डिजिटल गवर्नेंस की नींव

IANS | July 1, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश में 'डिजिटल इंडिया' पहल के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोदी आर्काइव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तकनीक और नवाचार को लेकर लंबे समय से रही सोच को रेखांकित किया है। आर्काइव के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में 'डिजिटल इंडिया' की राष्ट्रीय शुरुआत से करीब दो दशक पहले ही डिजिटल गवर्नेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। उनका मानना था कि तकनीक कुछ लोगों की सुविधा नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण का माध्यम होनी चाहिए।

फीफा विश्व कप: मेक्सिको से हार के बाद इक्वाडोर के हेड कोच सेबेस्टियन बेकासे ने पद छोड़ा

IANS | July 1, 2026 4:36 PM

मेक्सिको सिटी, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार को मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच राउंड ऑफ 32 का मुकाबला खेला गया। मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हरा दिया। इस हार के बाद इक्वाडोर के हेड कोच सेबेस्टियन बेकासे ने अपने पद को छोड़ दिया है।

हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव

IANS | July 1, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और लगातार बदलती जीवनशैली लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही है। ऐसे माहौल में बहुत से लोग कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। कई लोगों को लगता है कि अकेले रहना उन्हें सुकून देता है।

बिहार न्यायिक अकादमी में कई पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

IANS | July 1, 2026 4:13 PM

पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने अनुबंध-आधारित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

IANS | July 1, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के वंसतकुज में मौजूद नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ा जाएगा।

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 444 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 24,000 का स्तर

IANS | July 1, 2026 4:02 PM

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान, सेंसेक्स 443.97 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 140.10 अंकों यानी 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,005.85 पर बंद होने में सफल रहा।

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत पर लगा तीन साल का प्रतिबंध हटाया

IANS | July 1, 2026 3:49 PM

तिरुवनंतपुरम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्रीसंत पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2013 जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे श्रीसंत के लिए यह अच्छी खबर है।

हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

IANS | July 1, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाओं व युवतियों के पीरियड्स शुरू होने से कुछ दिन पहले चेहरे पर अचानक पिंपल्स निकलना परेशानी की वजह बन जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि त्वचा ठीक लग रही होती है लेकिन अचानक चेहरे पर दाने उभर आते हैं। लोग इसे गलत स्किन केयर या साफ-सफाई की कमी मानते हैं। हालांकि त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी असली वजह शरीर के अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव होते हैं।