12-14 घंटे तक नकारात्मक किरदार में रहना आसान नहीं : जयति भाटिया

IANS | July 13, 2026 7:33 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री जयति भाटिया लंबे समय से छोटे पर्दे पर दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन नकारात्मक भूमिकाओं में उनकी पहचान सबसे ज्यादा मजबूत रही है। इन दिनों वह टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में शारदा उर्फ शालिनी बत्रा का किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

आईआईटी-धनबाद में 27 जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट पदों पर नौकरी के अवसर, छह अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 13, 2026 7:26 PM

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद ने जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

जून में सीपीआई महंगाई अनुमान के अनुरूप रही, अगले दो तिमाहियों में 4-4.5 प्रतिशत के दायरे में रहने की उम्मीद: अर्थशास्त्री

IANS | July 13, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्रियों ने सोमवार को कहा कि जून में भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.38 प्रतिशत रही, जो उनके अनुमान के अनुरूप है। उनका मानना है कि अगले दो तिमाहियों में महंगाई 4 से 4.5 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है। हालांकि, खाद्य महंगाई इसकी दिशा तय करने वाला सबसे अहम कारक होगी, क्योंकि मानसून की असमान प्रगति और अल नीनो से जुड़ी बारिश की अनिश्चितता खाद्य कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

भारत के 104 हवाई अड्डे अब 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित: नागर विमानन मंत्री

IANS | July 13, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के 104 हवाई अड्डे अब 100 प्रतिशत नवीकरणीय (रिन्यूएबल) ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। यह उपलब्धि देश में विमानन अवसंरचना (एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर) को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

दिल्ली दंगा: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषी करार, कोर्ट परिसर में रो पड़ा पूर्व पार्षद

IANS | July 13, 2026 6:34 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।

भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल

IANS | July 13, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मैड्रिड में स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

'सिमुलाक्रा' में अक्षरा हासन का नया अवतार, बोलीं- 'इस किरदार ने मुझे एक कलाकार के तौर पर बदल दिया'

IANS | July 13, 2026 6:33 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अक्षरा हासन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिमुलाक्रा' की रिलीज की तैयारी में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें अक्षरा 'निवी' के किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म दर्शकों को ऐसी भविष्य की दुनिया में ले जाती है, जहां इंसानों की यादों को न्यूरल ब्रेन चिप्स की मदद से बदला, दोबारा लिखा या पूरी तरह मिटाया जा सकता है।

कांग्रेस सरकार मुंबई आतंकी हमले को 'हिंदू आतंकवाद' का रंग देना चाहती थी : सुधांशु त्रिवेदी

IANS | July 13, 2026 6:23 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को वायनाड भूस्खलन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस के साथ ही गांधी परिवार को घेरा। इसके साथ ही मुंबई के 11 जुलाई 2006 को सीरियल ट्रेन धमाके के 20 साल पूरे होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार की खामियों को भी उजागर किया।

यूथ टेस्ट, पहला दिन: भारत अंडर-19 के खिलाफ सेनुजा का दोहरा शतक, श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट खोकर 344 रन बनाए

IANS | July 13, 2026 6:17 PM

गॉल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका अंडर-19 ने भारत अंडर-19 के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेजबान टीम ने दिन की समाप्ति तक 89 ओवरों का सामना करते हुए 4 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। इस बीच सेनुजा वेकुनागोडा नाबाद दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अप्रैल-जून में भारत का कुल निर्यात 11.37 प्रतिशत बढ़कर 232.73 अरब डॉलर पहुंचा

IANS | July 13, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवा) 11.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 232.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया।