आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan पटना पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। फैंस की भीड़ अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान एक छोटे बच्चे ने ईशान किशन को माला पहनाई, जिसके बाद उन्होंने उसे प्यार से किस किया।
मीडिया से बातचीत में Ishan Kishan ने भारत की जीत को पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
वहीं बिहार की खेल मंत्री Shreyasi Singh ने भी ईशान किशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन पर पूरे बिहार और देश को गर्व है। साथ ही ईशान किशन के पिता Pranav Pandey ने कहा कि टीम इंडिया ने इतिहास दोहराया है और अब अगली वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो गई है।
#IshanKishan #TeamIndia #T20WorldCup #Cricket #Patna #Bihar #IndianCricket #CricketNews #WorldCupWinner #TeamIndiaVictory