राहुल गांधी की तुलना मुगल बादशाह से, गिरिराज सिंह ने आखिर क्यों कहा ऐसा?

Updated: March 10, 2026 8:02 PM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के आचरण को “अर्बन नक्सली” जैसा बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य मुश्किल दिखता है।


उन्होंने राहुल गांधी की तुलना मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर से करते हुए कहा कि जिस तरह वे अंतिम बादशाह थे, उसी तरह राहुल गांधी भी “अंतिम एलओपी” साबित होंगे। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


देखिए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर और क्या-क्या कहा।


#RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #IndianPolitics #Parliament #PoliticsNews #RahulGandhiNews #BreakingNews #PoliticalDebate