फीफा वर्ल्ड कप: ओलिवर कान की भविष्यवाणी, फ्रांस को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

IANS | July 13, 2026 1:42 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले जर्मनी के महान गोलकीपर ओलिवर कान ने फ्रांस को खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार बताया है। कान का मानना है कि फ्रांस की टीम संतुलन, खिलाड़ियों की गहराई और अलग-अलग तरीकों से मैच जीतने की क्षमता के कारण बाकी टीमों से थोड़ी आगे नजर आ रही है।

झारखंडः गुमला में पंचायत ने बच्ची से दुष्कर्म का मामला दबाकर आरोपी से वसूला जुर्माना और कर ली शराब-मटन की पार्टी

IANS | July 13, 2026 1:39 PM

गुमला, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित पलमा गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद गांव की पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी से तत्काल 20 हजार का जुर्माना वसूला और इससे शराब एवं मटन पार्टी की।

सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित, कॉन्सुलेट जनरल ने सेवा को सराहा

IANS | July 13, 2026 1:27 PM

सिएटल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सिएटल में भारतीय मिशन ने भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा, बलिदान और पक्के वादे को मान्यता दी गई।

अयोध्या राम मंदिर दान प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

IANS | July 13, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं, कोर्ट ने मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश एसआईटी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

ईरान पर आरोप लगाना और हमलावरों को जिम्मेदार ना ठहराना गैर-जिम्मेदाराना, यूएन के रुख पर तेहरान का जवाब

IANS | July 13, 2026 1:13 PM

तेहरान, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान ने इलाके में सैन्य बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से दिए गए बयान की बुराई की है। ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी बेस पर हाल के ईरानी हमलों को हमला नहीं, बल्कि कानूनी सेल्फ-डिफेंस बताया है। उसने 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल हमलों का जिक्र किया, जिसमें पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे।

पटना में कोचिंग विवाद मामले में खान सर को अग्रिम जमानत, दो बॉडीगार्ड को भी नियमित जमानत

IANS | July 13, 2026 1:11 PM

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के चर्चित शिक्षक एवं खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैसल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। जून में पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में कोचिंग संस्थान के बाहर हुई मारपीट और कथित फायरिंग मामले में अदालत ने खान सर को अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) प्रदान कर दी। उनके साथ तीन अन्य सहयोगियों को भी अग्रिम जमानत मिली है, जबकि इस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद दो सुरक्षा कर्मियों को नियमित जमानत (रेगुलर बेल) दे दी गई है।

उधार की साड़ी पहनकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट में उतरी थीं कल्पना अय्यर, फिर बनीं फैशन जगत की पहचान

IANS | July 13, 2026 12:51 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और पूर्व मॉडल कल्पना अय्यर ने अपनी जिंदगी के उस सफर को याद किया है, जिसने उन्हें एक साधारण शुरुआत से उठाकर फैशन और ग्लैमर की दुनिया में खास पहचान दिलाई।

भारत में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर खत्म; 26,500 तक जा सकता है निफ्टी: गोल्डमैन सैश

IANS | July 13, 2026 12:50 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर करीब समाप्त हो गया है और विदशी निवेशकों की कम हिस्सेदारी और मजबूत घरेलू आधार के चलते भारतीय इक्विटी बाजार के लिए धारणा सकारात्मक बनी हुई है। यह जानकारी गोल्डमैन सैश के विश्लेषकों ने जुलाई में अपनी इंडिया स्ट्रैटेजी नोट में दी।

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

IANS | July 13, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

भारत में कतर के पूर्व अमीर खलीफा अल थानी के निधन पर शोक, नई दिल्ली, केरल और मुंबई में आधा झुका तिरंगा

IANS | July 13, 2026 12:24 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र ने सोमवार को देश के अन्य राज्यों के साथ कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक मनाया। शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का रविवार को निधन हो गया था, जिसके बाद भारत सरकार ने सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।