जन्म से फिल्मी सफर तक, बीना राय की जिंदगी में क्यों खास रही 13 तारीख

IANS | July 12, 2026 5:03 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। 1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री बीना राय ने अपनी सादगी, दमदार अभिनय और शाही अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि, उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि 13 तारीख उनके जीवन के कई अहम मोड़ों से जुड़ी रही। बीना राय की कहानी में इस तारीख का कनेक्शन लोगों का ध्यान जरूर खींचता है।

भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 93,000 करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | July 12, 2026 4:57 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 92,995.48 करोड़ रुपए बढ़ा है। इसमें सबसे अधिक योगदान एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल का रहा है।

प्रकाश मेहरा बर्थडे स्पेशल: चंद पैसों से मायानगरी में बनाई अपनी पहचान, अमिताभ बच्चन पर से हटाया था फ्लॉप का टैग

IANS | July 12, 2026 4:54 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनकी फिल्मों से नहीं बल्कि उनके संघर्षों से भी होती है। ऐसे ही एक नाम थे मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा। आज भले ही उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्मकारों में गिना जाता है, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद मुश्किल हालातों में हुई थी। वह कभी सिर्फ 13 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे। मायानगरी में पहचान बनाने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे काम किए, नाई की दुकान पर काम किया और कई परेशानियों का सामना किया। कुछ कर दिखाने की जिद ने उन्हें हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम बना दिया।

तीन देशों के दौरे में भारत की कूटनीतिक जीत, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन बोलीं-दुनिया कर रही पीएम मोदी का सम्मान

IANS | July 12, 2026 4:52 PM

वाशिंगटन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का छह दिवसीय दौरा पूरा कर चुके हैं। तीनों देशों के दौरे पर पीएम मोदी को भरपूर सम्मान मिला। तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी को मिले सम्मान को लेकर अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन ने खुशी जाहिर की है।

'मेरी शिष्य ने मेरा सपना पूरा किया', क्रांति गौड़ की कोच राजीव बिल्थारे का बयान

IANS | July 12, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में 5 विकेट झटके हैं। क्रांति के इस यादगार प्रदर्शन से उनके कोच राजीव बिल्थारे बेहद खुश हैं।

'हिंदू संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है विचारों की आजादी', जावेद अख्तर का पुराना वीडियो वायरल

IANS | July 12, 2026 4:43 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार, लेखक और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हिंदू संस्कृति, भारतीय परंपराओं और देश की लोकतांत्रिक सोच की खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता और हर विचार को स्वीकार करने की क्षमता है।

सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार

IANS | July 12, 2026 4:03 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रियलिटी स्ट्रीमिंग शो 'अलायंस' में उन्होंने बताया कि तलाक के बाद भी दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं और पूर्व पत्नी सीमा सजदेह आज भी बिना किसी हिचकिचाहट के उनसे मिलने घर आती हैं।

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

IANS | July 12, 2026 3:59 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। लॉर्ड्स में जारी महिलाओं के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली टेस्ट पारी में '5 विकेट' हासिल किए। इस मुकाबले से कुछ दिन पहले, क्रांति ने उस सपने के बारे में बात की थी जो 'होम ऑफ क्रिकेट' में कदम रखने वाले हर तेज गेंदबाज का होता है। इस तेज गेंदबाज ने बताया कि कैसे वह और उनकी टीम के सभी गेंदबाज ऐतिहासिक टेस्ट 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम लिखवाना और इतिहास रचना चाहते थे। शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक, 22 वर्षीय क्रांति ने अपनी उन बातों को सच कर दिखाया।

हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

IANS | July 12, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आज के समय में हर कोई अपने बालों को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाना चाहता है। किसी खास मौके पर जाना हो या रोजाना का लुक बदलना हो, लोग अलग-अलग तरह के हेयरस्टाइल बनाते हैं। बालों को सीधा करने के लिए स्ट्रेटनर, घुंघराले बनाने के लिए कर्लिंग मशीन, बालों को जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर और बालों को घना दिखाने के लिए एक्सटेंशन का इस्तेमाल आम हो गया है। ये चीजें कुछ मिनटों में बालों को आकर्षक बना देती हैं, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो धीरे-धीरे बालों की मजबूती कम हो सकती है।

भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा

IANS | July 12, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़कर 4.5 अरब यूरो रहा है। आयात में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। यह जानकारी सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।