फीफा वर्ल्ड कप: चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, नॉर्वे को 2-1 से दी मात
मियामी, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 2-1 से हराया। इंग्लैंड की इस जीत के नायक जूड बेलिंगहम रहे, जिन्होंने अतिरिक्त समय में टीम के लिए विजयी गोल दागा।