पीएम मोदी ने बताया 'जोड़ा साहिब' का इतिहास, प्रवासी भारतीयों से बोले- भारत आएं तो पटना साहिब जरूर जाएं
ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय को शनिवार को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गुरुग्रंथ साहिब, चारों साहिबजादों और उनकी माता गुजरी के शौर्य, साहस, और बलिदान को याद किया। उन्होंने लोगों से पटना साहिब में पवित्र 'जोड़ा साहिब' के दर्शन जरूर करने को कहा।