न्यूजीलैंड की उपलब्धियां गिना पीएम मोदी ने मंच से कहा- 'हमने आपसे बहुत कुछ सीखा'

IANS | July 11, 2026 2:16 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के भव्य समारोह 'किआ ओरा मोदी' में न्यूजीलैंड की खूबी, जड़ों से जुड़े रहने के इरादे और दुनिया की तकदीर बदलने के जज्बे की जमकर तारीफ की। मंच से भारत के प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है।"

उपभोक्ता शिकायतों के बाद एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को जारी किए 9 नोटिस, कई खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप

IANS | July 11, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए हैं। खाद्य नियामक ने शनिवार को बताया कि इन शिकायतों में एक्सपायर्ड, सड़े-गले, खराब, दूषित और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित खाद्य उत्पादों की सप्लाई किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

'किआ ओरा मोदी' इवेंट: पीएम लक्सन बोले,'भारतीय समुदाय का हमारी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान'

IANS | July 11, 2026 1:51 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के प्रवासी भारतीयों को जिस पल का इंतजार था आखिर वो खत्म हुआ और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने आंखों के सामने पाया। 'किआ ओरा मोदी' (पीएम मोदी आपका स्वागत) और मोदी-मोदी के नारों से स्पार्क एरिना गूंज उठा। मंच पर पीएम मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उत्साहित जनों का अभिवादन स्वीकार किया। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए किवी पीएम ने कहा कि आप बेहद मेहनती लोग हैं।

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

IANS | July 11, 2026 1:39 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के लिए आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति के नारों और पारंपरिक वेशभूषा ने उत्साह का माहौल बना दिया।

ट्रंप की हत्या की कथित साजिश पर अमेरिका अलर्ट, पुराने एयर फोर्स वन से कराई गई यात्रा

IANS | July 11, 2026 1:30 PM

वाशिंगटन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी अधिकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की ईरान की संभावित साजिश से जुड़ी इजरायल द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी की जांच कर रहे हैं। इसी सुरक्षा चेतावनी के चलते तुर्किए से लौटते समय ट्रंप को यात्रा के एक हिस्से में अधिक सुरक्षित माने जाने वाले पुराने एयर फोर्स वन विमान से ले जाने का फैसला किया गया।

इस सप्ताह भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, किए 4,670 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | July 11, 2026 1:27 PM

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में फिर से खरीदारी का रुख किया। एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने सप्ताह के दौरान 4,670 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,118 हुई, बचाव अभियान जारी

IANS | July 11, 2026 1:17 PM

काराकास, 11 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला में 24 जून को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,118 हो गई है, जबकि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने का काम जारी है।

शांति अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन पर नीति आयोग की अहम बैठक, तीन प्रमुख क्षेत्रों पर हुई चर्चा

IANS | July 11, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने 'शांति अधिनियम 2025' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की, जिसमें सरकार, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिए, जो इसके क्रियान्वयन ढांचे को और मजबूत बनाने में सहायक होंगे।

चार हफ्तों की तेजी के बाद इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में आई मामूली गिरावट, पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा दबाव

IANS | July 11, 2026 12:40 PM

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। लगातार चार सप्ताह की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर बनी जानलेवा : आर्यन की मौत ने उठाए बड़े सवाल, पिछले हादसों से भी नहीं लिया सबक

IANS | July 11, 2026 12:32 PM

नोएडा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। सेक्टर-58 में जलभराव और खुले नाले की वजह से 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।