बीबीएल 2026 के उद्घाटन मैच की मेजबानी देने के लिए बीसीसीआई और सीए का आभार: यू भगवानदास राव
चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त रूप से घोषणा की थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के मानद सचिव यू भगवानदास राव ने इस पर प्रसन्नता जताई है।