इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जून में 26 प्रतिशत बढ़ा, मिडकैप फंड्स में आया सबसे अधिक निवेश

IANS | July 10, 2026 2:45 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जून में मासिक आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि मई में 22,907 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में दी गई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पेटेंट जांच को मजबूत करने के लिए ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी समझौते पर किए हस्ताक्षर

IANS | July 10, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने ऑस्ट्रेलिया के आईपी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ। इसकी जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।

जब धर्मेंद्र ने 'कल की हसीन मुलाकात' गाने में जोड़े अपने अंदाज के रंग, हेमा मालिनी ने सुनाया शूटिंग का खास किस्सा

IANS | July 10, 2026 2:28 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और डांस से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन दर्शकों को उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ हमेशा खास लगी।

वर्ल्ड बैंक ने भारत के सोलर रूफटॉप कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता को दी मंजूरी, 17 लाख रोजगार सृजन का अनुमान

IANS | July 10, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भारत के राष्ट्रीय रूफटॉप सोलर कार्यक्रम को गति देने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य देश के लाखों घरों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाना और नवीकरणीय ऊर्जा (रेनेवेबल एनर्जी) के विनिर्माण, इंस्टॉलेशन और सेवा क्षेत्र में करीब 17 लाख (1.7 मिलियन) रोजगार के अवसर पैदा करना है।

अदाणी ग्रुप समर्थित आरएसआई-इंडिया अगली पीढ़ी के भारतीय वैज्ञानिकों को करेगी तैयार

IANS | July 10, 2026 2:13 PM

बेंगलुरु, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में अदाणी ग्रुप के सहयोग से आयोजित 'रिसर्च साइंस इनिशिएटिव (आरएसआई)-इंडिया' के दूसरे संस्करण के समापन के साथ ही, भारत ने युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, दिल्ली के वन-रोपण अभियान में औषधीय पौधों को शामिल करने का आग्रह

IANS | July 10, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली रिज इकोसिस्टम के संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान की सराहना की है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कई प्रोजेक्ट्स ठुकराने पर बोलीं 'अनुपमा' की अद्रिजा रॉय, 'मैं इंतजार करना पसंद करूंगी, लेकिन बिना जुड़ाव के किरदार नहीं'

IANS | July 10, 2026 1:52 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। 'अनुपमा' में राही कपाड़िया के किरदार से अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने घर-घर में पहचान बनाई है। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अद्रिजा ने प्रोजेक्ट्स को ठुकराने और टीवी की दुनिया में आए बदलावों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह वहीं किरदार निभाना पसंद करती है, जिससे उन्हें दिल से जुड़ाव महसूस होता है।

एंडोमेट्रियोसिस से जूझी शमिता शेट्टी, बोलीं- 'दर्द को सामान्य समझती रही, सही बीमारी का पता चलने में हो गई थी देर'

IANS | July 10, 2026 1:48 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मों और रियलिटी शोज के जरिए पहचान बनाने वाली शमिता शेट्टी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय तक एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से जूझती रहीं। शुरुआत में डॉक्टर उनकी बीमारी को नहीं पकड़ पाए, जिससे इलाज में काफी देरी हुई। बातचीत में शमिता ने पहली बार एंडोमेट्रियोसिस और पेरिमेनोपॉज से जुड़े अपने अनुभव खुलकर साझा किए।

नेशनल बुक ट्रस्ट में असिस्टेंट एडिटर सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

IANS | July 10, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), इंडिया ने मैनपावर एजेंसी के जरिए पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सहायक संपादक (असिस्टेंट एडिटर) सहित विभिन्न 12 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनबीटी की ओर से यह भर्ती शुरुआती में तीन महीने की अवधि के लिए होगी, जिसे ट्रस्ट की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

अदाणी ग्रुप ने फ्रांस की डायोक्सिकल के साथ की साझेदारी, भारत में कम-कार्बन केमिकल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 10, 2026 1:35 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) और फ्रांस की क्लीन-टेक कंपनी डायोक्सिकल ने भारत में कम-कार्बन (लो-कार्बन) केमिकल उत्पादन को विकसित करने और बड़े स्तर पर बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है।