चेन्नई में बीबीएल मैच, भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल रिश्तों को बढ़ावा, जानिए एमसीजी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की खास बातें

IANS | July 10, 2026 1:32 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज संग मिलकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं और ऐलान किए।

टीवी के पुराने ट्रेंड्स पर बोले विजयेंद्र कुमेरिया, 'अचानक शादी और जूम-जूम वाले ड्रामे दोबारा नहीं लौटने चाहिए'

IANS | July 10, 2026 1:28 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। साल 2011 में शो 'छोटी बहू 2' से अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया ने छोटे पर्दे पर बदलते दौर को करीब से देखा है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने उन पुराने फॉर्मूलों और ट्रेंड्स पर बात की है, जो कभी टीवी शोज का अहम हिस्सा हुआ करते थे। अभिनेता का कहना है कि 'अचानक शादी', जरूरत से ज्यादा पारिवारिक ड्रामा और बार-बार दिखाए जाने वाले नाटकीय अंदाज से टीवी काफी आगे बढ़ चुका है और ऐसे ट्रेंड्स की वापसी नहीं होनी चाहिए।

न्यूजीलैंड के सांसद बोले, भारत एशिया में एक राजनीतिक और आर्थिक महाशक्ति

IANS | July 10, 2026 1:26 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत दुनिया की सबसे अहम उभरती ताकतों में से एक है और भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता ऐसे अहम समय पर हुआ है, जब न्यूजीलैंड तेजी से बहुपक्षीय होती दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल रहा है। पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के सांसद फिल ट्वायफोर्ड और राजस्व मंत्री साइमन वाट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

यूरोपीय संसद ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ पास किया प्रस्ताव

IANS | July 10, 2026 1:25 PM

ब्रसेल्स, 10 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपीय संसद ने पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की कम उम्र की लड़कियों के अपहरण, जबरदस्ती धर्म बदलने और बाल विवाह की कड़ी आलोचना की है। यूरोपीय संसद में एक प्रस्ताव पास किया गया और इस तरह के गलत कामों के बड़े पैटर्न पर चिंता जताई गई।

दिल्ली-एनसीआर में सुगम यातायात और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति : सीएम रेखा गुप्ता

IANS | July 10, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और इसके विकास का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने का आग्रह किया है।

ई20 पेट्रोल से माइलेज में आ सकती है 3-5 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन फायदे अनेक: पेट्रोलियम मंत्रालय

IANS | July 10, 2026 1:13 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ई20 मिश्रण से कुछ गाड़ियों के माइलेज में 3-5 प्रतिशत की कमी आ सकती है, लेकिन माइलेज सिर्फ एक पैमाना है, क्योंकि ई20 में काफी ज्यादा ऑक्टेन रेटिंग, बेहतर एंटी-नॉक गुण, तेजी से जलने की क्षमता, बेहतर पिकअप, आसान एक्सेलरेशन और इंजन के क्लीन ऑपरेशन जैसे फायदे मिलते हैं।

सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप क्यों किया

IANS | July 10, 2026 1:09 PM

अयोध्या, 10 जुलाई (आईएएनएस)। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के पुराने विवाद को फिर उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आस्था के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई सरकार दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है।

'इस यात्रा ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया', पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गर्मजोशी के लिए जताया आभार

IANS | July 10, 2026 12:57 PM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सफल दौरे पर पीएम मोदी ने अपने समकक्ष प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलियाई सरकार और जनता का आभार जताया। पीएम ने यह भी कहा कि इस यात्रा ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया है।

एफटीए से भारत का पार्टनर बना न्यूजीलैंड, हमारी एग्री-टेक्नोलॉजी ग्रामीण आय को बढ़ाने में करेगी मदद: न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | July 10, 2026 12:31 PM

ऑकलैंड/नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) होने के साथ ही न्यूजीलैंड, अब भारत का पार्टनर बन गया है और हमारी कृषि में विशेषज्ञता देश के विकास विशेषकर ग्रामीण आय को बढ़ाने में अहम साबित हो सकती है। यह बयान न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने शुक्रवार को दिया।

सेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद-रोधी ग्रिड की समीक्षा की, उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री से भी हुई मुलाकात

IANS | July 10, 2026 12:30 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। थलसेना प्रमुख बनने के बाद जनरल धीरज सेठ ने जम्मू कश्मीर में उत्तरी कमान का अपना पहला दौरा किया है। उन्होंने यहां कुपवाड़ा, उरी और मानसबल जैसे सीमावर्ती इलाकों में अग्रिम तैनाती का निरीक्षण किया। श्रीनगर में सुरक्षा परिदृश्य और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।