विंबलडन 2026: सिनर ने सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया, फाइनल में ज्वेरेव से मुकाबला

IANS | July 10, 2026 11:41 PM

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में इटली के जैनिक सिनर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सिनर ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर लगातार दूसरे विंबलडन फाइनल में जगह बनाई।

लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना, हरमन और दीप्ति का अर्धशतक, भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए

IANS | July 10, 2026 10:52 PM

लॉर्ड्स, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई।

अटल पेंशन योजना: जम्मू में लोगों को बताया गया सुरक्षित रिटायरमेंट का रास्ता, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

IANS | July 10, 2026 10:00 PM

जम्मू, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू में जिलास्तरीय अटल पेंशन योजना (एपीवाई) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने जम्मू-कश्मीर यूनियन टेरिटरी लेवल बैंकर्स कमेटी (यूटीएलबीसी) के मार्गदर्शन में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), जम्मू के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के सहयोग से आयोजित किया।

विंबलडन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई

IANS | July 10, 2026 9:49 PM

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबले में ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को 7-6(0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई।

बॉक्सिंग: भारत ने अंडर-23 पुरुष श्रेणी में छह पदक पक्के किए

IANS | July 10, 2026 9:30 PM

जकार्ता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जकार्ता में हो रहे इवेंट में अंडर-23 श्रेणी में छह भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने पदक पक्के कर लिए हैं।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 259 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

IANS | July 10, 2026 9:27 PM

भोपाल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनसीएल ने नियमित आधार पर माइनिंग सरदार सहित कुल 259 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

मोदी स्टोरी: 2001 में न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने दिया था भारतीय संस्कृति का संदेश

IANS | July 10, 2026 9:18 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे के दौरान वहां के भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी बीच भारतीय मूल के लोगों ने वर्ष 2001 में उनकी न्यूजीलैंड यात्रा को भी याद किया, जब उन्होंने प्रवासी भारतीय बच्चों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया था।

भारत की ग्रोथ स्टोरी पर बढ़ रहा दुनिया का भरोसा, अच्छी गवर्नेंस और भरोसेमंद सिस्टम से आएगा ज्यादा निवेश: विशेषज्ञ

IANS | July 10, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्राइस वाटरहाउस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एलएलपी के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास यात्रा को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस, पारदर्शी वित्तीय रिपोर्टिंग और विश्वसनीय संस्थागत व्यवस्था भारत को टिकाऊ आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कारोबार को आसान बनाने के लिए उठाए जा रहे कदम भी देश में अधिक पूंजी, प्रतिभा और निवेश आकर्षित करने में मदद कर रहे हैं।

ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

IANS | July 10, 2026 9:01 PM

नई दिल्‍ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी-ईरान में जारी तनातनी के बीच अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा क‍िया क‍ि ईरान ने मसले के हल के ल‍िए 'बातचीत' जारी रखने का अनुरोध क‍िया है। हालांक‍ि अमेर‍िका ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि युद्धविराम खत्म हो चुका है।

यूजरनेम फीचर पर टेलीग्राम ने सरकार के नोटिस का भेजा जवाब, आईटी मंत्रालय कर रहा है समीक्षा

IANS | July 10, 2026 8:50 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अपने 'यूजरनेम' फीचर को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले व्हाट्सऐप भी सरकार को अपना जवाब सौंप चुका है।