ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: किंग चार्ल्स, क्वीन कैमिला आधिकारिक उद्घाटन करेंगे

IANS | July 10, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला शामिल होंगे। दोनों 23 जुलाई 2026 को ग्लासगो के प्रतिष्ठित 'द हाइड्रो' में आयोजित समारोह में आधिकारिक तौर पर खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना का अर्धशतक, लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए

IANS | July 10, 2026 6:20 PM

लॉर्ड्स, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लॉर्ड्स पहली बार महिला टेस्ट की मेजबानी कर रहा है, इसलिए भी ये टेस्ट यादगार है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

'कोई चालक नहीं है': यूसीएल में आचार्य प्रशांत और न्यूरोसाइंटिस्ट स्टीव फ्लेमिंग का संवाद, अहम की प्रकृति पर पड़ताल

IANS | July 10, 2026 6:01 PM

लंदन,10 जुलाई (आईएएनएस)। दार्शनिक एवं लेखक आचार्य प्रशांत और प्रतिष्ठित कॉग्निटिव न्यूरोसाइंटिस्ट प्रोफेसर स्टीव फ्लेमिंग ने 9 जुलाई की शाम यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में आत्म-ज्ञान, मेटाकॉग्निशन और चेतना पर एक सार्वजनिक संवाद किया। "थिंकिंग अबाउट थिंकिंग " शीर्षक से आयोजित यह सत्र आचार्य प्रशांत की ब्रिटेन यात्रा की अंतिम कड़ी था, जिसके अंतर्गत वे इससे पूर्व कैंब्रिज यूनियन, ऑक्सफोर्ड, हाउस ऑफ लॉर्ड्स, क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में श्रोताओं को संबोधित कर चुके हैं।

सरकार ने 1600 और 140 सीरीज वाले फोन नंबरों को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर जारी किया स्पष्टीकरण

IANS | July 10, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबरों को लेकर सामने आ रही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने कहा कि इन रिपोर्ट्स से लोगों में गलतफहमी फैल सकती है और इन नंबरों के इस्तेमाल को लेकर भ्रम पैदा हो सकता है।

राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

IANS | July 10, 2026 5:54 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा धमाका किया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। लोगों को लगा कि ये स्टार आने वाले कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज करेंगे। लेकिन, किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। ऐसी ही कहानी है दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की, जिन्होंने पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टारडम हासिल किया, लेकिन उस सफलता को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सके।

जिम्बाब्वे क्रिकेट: नगारवा वनडे और टेस्ट, रजा टी20 के कप्तान बने रहेंगे, नकोमो को महिला टीम की कमान

IANS | July 10, 2026 5:51 PM

हरारे, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पुरुषों की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते रहेंगे। महिला टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो को दी गई है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

IANS | July 10, 2026 5:49 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फारेक्स रिजर्व) 3 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्यार और अपनापन देख भावुक हुए पीएम मोदी, बताया- न्यूजीलैंड में भारतीयों का भारत से जुड़ाव आज भी अटूट

IANS | July 10, 2026 5:45 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीयों के प्यार, अपनापन और भारत से उनके अटूट जुड़ाव की दिल से सराहना की। यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में एलेकॉन इंजीनियरिंग का मुनाफा 60 प्रतिशत गिरा, मार्जिन घटने से स्टॉक करीब 6 प्रतिशत तक फिसला

IANS | July 10, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान, कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 60 प्रतिशत घटकर 70.4 करोड़ रुपए रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

गुवाहाटी: आईओसीएल में 102 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी, 28 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 10, 2026 5:22 PM

दिसपुर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961/1973 (संशोधित) के तहत गुवाहाटी रिफाइनरी यूनिट में अप्रेंटिस के कुल 102 पदों पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगी है।