रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

IANS | July 11, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मामले में 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच (कुर्क) की हैं। इसके साथ ही रिलायंस अनिल अंबानी समूह से जुड़े मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अब तक अटैच की गई कुल संपत्तियों का मूल्य बढ़कर 20,367 करोड़ रुपए हो गया है।

नवादा: केंद्रीय विद्यालय में नए सत्र के दाखिले का इंतजार खत्म, 13 जुलाई से आवेदन शुरू

IANS | July 11, 2026 5:49 PM

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5 तक नामांकन के लिए ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

खराब क्षेत्ररक्षण और बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा शीर्ष क्रम भारतीय टीम के लिए चिंताजनक: पार्थिव पटेल

IANS | July 11, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड में भी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का कहना है कि भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय है। लगातार कैच छूटना एक ट्रेंड बन गया है।

ईएसआईसी-काकीनाडा में सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट के कई पदों पर आवेदन जारी, 21 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | July 11, 2026 5:33 PM

अमरावती, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) हॉस्पिटल, काकीनाडा ने अपने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर फुल टाइम स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा आईटीआर: आयकर विभाग

IANS | July 11, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि आकलन वर्ष (असेसमेंट ईयर-एवाई) 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।

फीफा वर्ल्ड कप: क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड से सामना, खिताबी दौड़ में बने रहना गत चैंपियन अर्जेंटीना का लक्ष्य

IANS | July 11, 2026 5:09 PM

कैनसस सिटी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के अंतिम क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। यह मुकाबला कैनसस सिटी स्टेडियम में रविवार सुबह 6.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से खेला जाएगा।

फीफा विश्व कप: फ्रांस और स्पेन में किसका पलड़ा भारी? आखिरी मुकाबले में किस टीम ने मारी थी बाजी?

IANS | July 11, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 अब अपने बेहद रोमांचक दौर में प्रवेश कर गया है। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाना है। इस बेहद रोमांचक मैच पर पूरी दुनिया की नजर है।

एनजीईएल भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट इंजीनियर समेत 114 पदों पर भर्ती शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 11, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर समेत कुल 114 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप: इतिहास रचने उतरेगा नॉर्वे, दूसरी बार खिताब जीतना इंग्लैंड का मकसद

IANS | July 11, 2026 4:37 PM

मियामी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में रविवार को भारतीय समय के अनुसार देर रात 2.30 बजे से इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना है। दोनों टीमें मियामी स्टेडियम में निर्णायक मैच को जीतकर 'अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड' मैच की विजेता के साथ सेमीफाइनल में भिड़ने की तैयारी करेंगी।

ब्रिक्स देशों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था बनाने पर बढ़ाएं आपसी सहयोग

IANS | July 11, 2026 4:24 PM

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों से टिकाऊ, मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की।