महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ का पंजा, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड
लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर समेटने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में 115 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पांच विकेट हासिल किए।