ऋचा घोष ने भारतीय टीम की तरफ से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक लगाया

IANS | July 12, 2026 9:12 PM

लॉर्ड्स, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घोष टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से पांचवी सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

विंबलडन 2026: गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने जीता महिला युगल का खिताब

IANS | July 12, 2026 8:28 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की गुओ हान्यू और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की जोड़ी ने रविवार को विंबलडन 2026 महिला युगल का खिताब जीत लिया। फाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और ब्राजील की लुइसा स्टेफनी को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। हान्यू और क्रिस्टीना का साथ खेलते हुए यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

फीफा विश्व कप 2030 में 64 टीमों की एंट्री पर विचार: जियानी इन्फेंटिनो

IANS | July 12, 2026 8:01 PM

न्यूयॉर्क, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने संकेत दिए हैं कि 2030 पुरुष फुटबॉल विश्व कप में टीमों की संख्या 48 से बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2026 फीफा विश्व कप के बाद इस मुद्दे को आधिकारिक रूप से संबंधित समितियों के सामने रखा जाएगा और इसके सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

'बैजबॉल' युग का अंत, ब्रेंडन मैकुलम ने छोड़ा इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच का पद

IANS | July 12, 2026 7:27 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत ब्रेंडन मैकुलम ने पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़े रहेंगे। मैकुलम के रेड-बॉल क्रिकेट से हटने के साथ ही इंग्लैंड के चर्चित ‘बैजबॉल’ युग का भी अंत हो गया है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके को बदला था।

आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय आर्चरी टीम रजत पदक जीतने पर बधाई दी

IANS | July 12, 2026 6:51 PM

अमरावती, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को मैड्रिड में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 4 में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तानिपार्थी को बधाई दी।

टी20 सीरीज में भारत को हराने के बाद खिलाड़ियों को जश्न की छूट: इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम

IANS | July 12, 2026 6:22 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों को जश्न मनाने की अनुमति दी है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह छूट टीम के नए अनुशासनात्मक दिशा-निर्देशों के दायरे में ही होगी और खिलाड़ियों से जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाएगी।

प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

IANS | July 12, 2026 6:17 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी में चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है। यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का असर होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर महिला के चेहरे पर यह चमक दिखाई दे। हर महिला का शरीर अलग होता है और हर किसी का अनुभव भी अलग हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 14 जुलाई को सात ईएसआई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

IANS | July 12, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम और रोजगार डॉ. मनसुख मांडविया 14 जुलाई 2026 को तेलंगाना के सनथनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से देशभर में सात कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

अमुंडी एवियन चैंपियनशिप: अदिति अशोक 33वें स्थान पर पहुंचीं

IANS | July 12, 2026 5:43 PM

एवियन रिजॉर्ट, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की स्टार गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में लगातार दूसरा दो-अंडर 69 का कार्ड खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और लीडरबोर्ड में 33वें स्थान पर पहुंच गईं। अपने 38वें मेजर टूर्नामेंट में खेल रहीं अदिति ने शुरुआती दो राउंड में 70-70 का स्कोर बनाया था और तीसरे दिन उससे बेहतर खेल दिखाते हुए अंतिम राउंड के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को पेशेवर तरीक से हैंडल नहीं किया गया: मोहम्मद कैफ

IANS | July 12, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और अपने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए लोकप्रिय रहे मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज में भारत की हार के बाद टीम इंडिया प्रबंधन की आलोचना की है। कैफ ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन्होंने इससे पहले इतने उलझन में कभी नहीं देखा।