दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

IANS | March 31, 2026 7:49 AM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और बीच-बीच में मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है।

ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

IANS | March 31, 2026 7:12 AM

वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध से जुड़े खर्चों को उठाने में मदद मांगने में "काफी दिलचस्पी" रखेंगे।

आईपीएल में सीएसके खिलाफ दूसरी सफलतम टीम बनी आरआर, पहले नंबर पर इस टीम का कब्जा

IANS | March 30, 2026 11:53 PM

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। आरआर ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है।

जिसे हम दखल देने वाला विचार मानते हैं, वह असल में सच्चा विचार है : अदिवि शेष

IANS | March 30, 2026 11:52 PM

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता, डायरेक्टर और राइटर अदिवि शेष अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया जिसे ‘दखल देने वाला विचार’ मानती है, वह दरअसल दिमाग की स्वाभाविक और सच्ची प्रतिक्रिया है।

'धुरंधर' की सफलता के बीच अर्जुन रामपाल ने बताया सफलता का राज

IANS | March 30, 2026 11:49 PM

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्मों की सफलता का पूरा आनंद ले रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ में उनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है और ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट है। सफलता के इस पल में अर्जुन ने अपने लंबे फिल्मी सफर पर नजर डाली और प्रशंसकों के लिए खास पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सपने सच होने का राज भी बताया।

एक ही दिन में नौसेना को मिले तीन वॉरशिप: एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्राफ्ट और तीसरा सर्वे वेसल

IANS | March 30, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोत शामिल कर रही है। एक के बाद एक वॉरशिप नौसेना को मिलते जा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब एक ही दिन में नौसेना को तीन स्वदेशी जहाज सौंपे गए। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने यह उपलब्धि हासिल की। इनमें एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्राफ्ट और तीसरा सर्वे वेसेल शामिल है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचिंग फैकल्टी के 91 पदों पर भर्ती शुरू, 6 अप्रैल तक आवेदन का मौका

IANS | March 30, 2026 11:30 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएल)। देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग फैकल्टी के पद पर नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 91 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईपीएल 2026: 'पावर प्ले में आक्रामक खेलना था', वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज

IANS | March 30, 2026 11:21 PM

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है। आरआर की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

IANS | March 30, 2026 10:43 PM

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ '15 गेंदों' में लगाई आईपीएल फिफ्टी

IANS | March 30, 2026 10:20 PM

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।