वनडे सीरीज: भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ओपनिंग करेंगे बेथेल

IANS | July 13, 2026 9:56 PM

बर्मिंघम, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल, बेन डकेट के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं।

गुजरात के दो प्रमुख कृषि उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान, ऊंझा जीरा और ऊंझा सौंफ को मिला जीआई टैग

IANS | July 13, 2026 9:49 PM

गांधीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के विजन को साकार करते हुए और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात अपने पारंपरिक कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को बस्तर की ढोकरा कला भेंट की, कारीगर बोले- यह प्रदेश के लिए गर्व की बात

IANS | July 13, 2026 9:42 PM

जगदलपुर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनजातीय ढोकरा कला से बनी धातु की नाव उपहार स्‍वरूप भेंट किया है। बस्तर अंचल की सदियों पुरानी ढोकरा आर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से स्थानीय कारीगरों और इस कला से जुड़े व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है।

गुजरात: वन महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण की व्यापक तैयारी, वितरित किए जाएंगे 11 करोड़ से ज्यादा पौधे

IANS | July 13, 2026 9:32 PM

गांधीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात में ग्रीन कवर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के मकसद से हर साल की तरह इस बार भी वन महोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। राज्य के सभी जिलों में सरकारी नर्सरियों में बेहतर क्वालिटी के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, ताकि जनभागीदारी के तहत उन्हें वितरित किया जा सके। सरकार की इस पहल से न केवल बड़ी तादाद में प्लांटेशन होता है, बल्कि नेचर कंजर्वेशन में भी मदद मिलती है।

राम मंदिर ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, 'कानून अपना काम कर रहा'

IANS | July 13, 2026 9:15 PM

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सीपी सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगे जाने, पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की नई किताब में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चुनाव आयोग संबंधी उल्लेख, कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित 136 वर्ष पुरानी मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव और झारखंड की कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

बीएसएनएल की कोर सर्विस रेवेन्यू पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 4,418 करोड़ रुपए पहुंची

IANS | July 13, 2026 8:57 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अपनी मुख्य सेवा (कोर सर्विस) से होने वाली आय में 10 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है, और कंपनी की कोर सर्विस रेवेन्यू बढ़कर 4,418 करोड़ रुपए हो गई, जिसका प्रमुख कारण एंटरप्राइज बिजनेस और मोबाइल सेवाओं का मजबूत प्रदर्शन रहा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बीएसएनएल की विकास यात्रा को गति देने के लिए रोडमैप की समीक्षा

IANS | July 13, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संचार और विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की रणनीतिक समीक्षा और योजना बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सभी 28 बीएसएनएल सर्किलों के व्यवसाय और परिचालन प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीएसएनएल की विकास गति को बनाए रखते हुए देश भर में परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक अनुभव को मजबूत करना था।

एआई-आधारित सुधारों के साथ शासन व्यवस्था के नए दौर में प्रवेश कर रहा भारत: जितेंद्र सिंह

IANS | July 13, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल प्लेटफॉर्म को केंद्र में रखकर अगली पीढ़ी के प्रशासनिक और ई-गवर्नेंस सुधारों के जरिए शासन व्यवस्था के नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

दुनिया का 49 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट संभालने वाला भारत अब वैश्विक साइबर सुरक्षा में भी निभा रहा अहम भूमिका: एक्सपर्ट्स

IANS | July 13, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) सेक्टर की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत 'डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26: फ्रॉम फ्रंटलाइन इंटेलिजेंस टू कलेक्टिव फोरसाइट' जारी की गई। इस मौके पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि भारत अब केवल अपने डिजिटल इकोसिस्टम की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक साइबर सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए संगठनों को व्यावहारिक और प्रभावी सुझाव दिए गए हैं।

वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का प्रभाव, यूएनएससी में स्थायी सदस्यता का मजबूत दावेदार : हर्षवर्धन श्रृंगला

IANS | July 13, 2026 7:48 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की दावेदारी को लेकर राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत आज दुनिया की एक प्रमुख शक्ति बन चुका है। भारत आज उत्तर और दक्षिण, साथ ही पूर्व और पश्चिम के देशों के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहा है।