फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक्स्ट्रा-टाइम में टोरेस का कमाल, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन दूसरी बार चैंपियन

IANS | July 20, 2026 4:23 AM

न्यू जर्सी, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस स्पेन की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागते हुए टीम को साल 2010 के बाद उसका दूसरा खिताब जिताया।

रोहित का शतक, मगर भारत ने 27 रन से गंवाया मैच, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

IANS | July 19, 2026 11:59 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए 'हाई स्कोरिंग' मुकाबले को 27 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित-गिल के बीच 147 रन की साझेदारी, लॉर्ड्स में रचा इतिहास

IANS | July 19, 2026 10:52 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी के बीच 146 गेंदों में 147 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले, इंग्लैंड की पारी में बेन डकेट/जैकब बेथेल और बेन डकेट/जो रूट की जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। ऐसा पहली बार है, जब लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों पारियों में शतकीय साझेदारी देखने को मिली।

नक्सल प्रभावित चुरचू में महिलाओं की बदली तकदीर, लाह की चूड़ियां बनाकर बन रहीं 'लखपति दीदी'

IANS | July 19, 2026 9:37 PM

हजारीबाग, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाला हजारीबाग जिले का चुरचू प्रखंड अब महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। यहां की महिलाएं लाह की चूड़ियां बनाकर न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि हर महीने हजारों रुपए की कमाई कर 'लखपति दीदी' बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज, तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

IANS | July 19, 2026 9:27 PM

बुलावायो, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने टी20 सीरीज अपने नाम की। इस जीत से बांग्लादेश ने इस दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

गीता दत्त पुण्यतिथि: जब गुरुदत्त ने आवाज की जादूगरनी को बनाया हीरोइन लेकिन अधूरी रह गई फिल्म

IANS | July 19, 2026 9:10 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में गीता दत्त ऐसी एक गायिका थीं, जिनकी आवाज में दर्द भी था, प्यार भी था और जिंदगी के हर रंग की झलक भी मिलती थी। 'बाबूजी धीरे चलना', 'वक्त ने किया क्या हसीं सितम' और 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' जैसे गीत आज भी उनकी पहचान हैं। गीता दत्त की कहानी सिर्फ एक महान गायिका की कहानी नहीं है बल्कि एक ऐसी कलाकार की कहानी भी है, जिसे उनके पति और मशहूर फिल्मकार गुरुदत्त बड़े पर्दे पर बतौर अभिनेत्री देखना चाहते थे। हालांकि, यह सपना एक अधूरी फिल्म के साथ हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना की जर्सी वाले रंग की मिठाई, मेसी की तस्वीरें, फैन के समर्थन का अनोखा अंदाज

IANS | July 19, 2026 9:04 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। सोमवार को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से विश्व कप का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है। भारत में भी विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा है। भारतीय फुटबॉल फैंस फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन कर रहे हैं।

10 ओवरों में लुटाए 97 रन, गुरनूर बरार के नाम दर्ज हुआ 'अनचाहा रिकॉर्ड'

IANS | July 19, 2026 8:50 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' दर्ज हो गया है। बरार ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन लुटा दिए। उन्हें कोई भी विकेट हाथ नहीं लगा। इसी के साथ बरार एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन लुटाने के मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं।

पीएम कुसुम योजना बदल रही गुजरात के किसानों की किस्मत

IANS | July 19, 2026 8:42 PM

तापी, 19 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के लाखों किसानों के जीवन में केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना नया सवेरा लेकर आई है। गुजरात के दूरदराज और आदिवासी इलाकों के किसान अब खेती के लिए सिर्फ मानसून पर निर्भर नहीं हैं। सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पंपों ने उनकी सिंचाई के लिए पानी की समस्या को दूर कर दिया है। यह संभव हुआ है केंद्र सरकार की ‘पीएम कुसुम योजना’ की वजह से।

'लॉर्ड्स' में वनडे रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जड़े 387 रन

IANS | July 19, 2026 8:05 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 3 विकेट खकर 387 रन बनाए। यह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर है। यह इंग्लैंड का वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर भी है।