फिल्म की सफलता या असफलता को जेंडर से जोड़ना गलत, महिला प्रधान फिल्मों पर बोलीं तिलोत्तमा शोम

IANS | July 19, 2026 5:02 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में महिला केंद्रित फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन जब किसी महिला प्रधान फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होता, तो अक्सर पूरे महिला केंद्रित सिनेमा पर सवाल उठने लगते हैं। इसी सोच को लेकर अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने अपनी राय पेश की है।

लॉर्ड्स वनडे: सर गारफील्ड सोबर्स की याद में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी

IANS | July 19, 2026 4:35 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रविवार को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने महान खिलाड़ी सर गारफील्ड सोबर्स (सर गैरी सोबर्स) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोबर्स का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। श्रद्धांजलि के तौर पर दोनों टीमों के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे रहेंगे। लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों ने भी पूरी गंभीरता से एक मिनट का मौन रखा।

बतौर जोड़ी 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच, रोहित-कोहली ने रचा इतिहास

IANS | July 19, 2026 4:31 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

'भक्षक' के लिए संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले-अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही एक कलाकार की सबसे बड़ी चाहत

IANS | July 19, 2026 4:23 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं। कभी गंभीर भूमिकाओं से तो कभी अपनी सहज अदाकारी से उन्होंने हर बार अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म 'भक्षक' में अपने शानदार अभिनय के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला है।

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले स्क्रीनराइटर योगेश देशपांडे-'अच्छी कहानी के लिए मेहनत, रिसर्च और सच्चाई सबसे जरूरी'

IANS | July 19, 2026 4:20 PM

पुणे,19 जुलाई (आईएएनएस)। 18 जुलाई को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान किया गया। इसमें स्क्रीनराइटर योगेश देशपांडे मराठी फिल्म 'स्वरगंधर्व सुधीर फड़के' के लिए बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड से सम्मानित होने पर योगेश देशपांडे ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलना किसी भी कलाकार और लेखक के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। एक अच्छी कहानी लिखने के लिए लगातार सीखना, अध्ययन करना और किरदारों की सच्चाई को समझना बेहद जरूरी है।

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

IANS | July 19, 2026 3:59 PM

तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने इराकी समकक्ष फुआद हुसैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। द इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, बातचीत में अराघची ने इस बात पर जोर दिया है कि तेहरान और बगदाद के बीच कीमती संबंध पर कुछ व्यक्तिगत और अनआधिकारिक बातों का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर से सिंगापुर को प्रीमियम अरेको चेरी और सेंटरोज प्लम की खेप का निर्यात हुआ, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

IANS | July 19, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार किसानों की आय लगातार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा से सिंगापुर को प्रीमियम अरेको चेरी और सेंटरोज प्लम की पहली खेप का निर्यात हुआ है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दी।

कर्नाटक: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फीफा विश्व कप फाइनल लाइव स्क्रीनिंग में शामिल होंगे

IANS | July 19, 2026 3:51 PM

बेंगलुरु, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सोमवार तड़के कोरमंगला के एनजीवी इनडोर स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच की लाइव पब्लिक स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

IANS | July 19, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया। हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। इस बीच इजरायली मीडिया इजरायल ह्योम ने सऊदी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दावा किया कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं।

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

IANS | July 19, 2026 3:14 PM

लॉर्ड्स, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।