एचडीएफसी बैंक में क्रेडिट-डिपॉजिट गैप बढ़ा, लोन की रफ्तार जमा से आगे; 18 अप्रैल को होगी बोर्ड बैठक
मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसके कर्ज (लोन) और जमा (डिपॉजिट) की ग्रोथ के बीच अंतर और बढ़ गया है। लोन की तेज बढ़त के मुकाबले डिपॉजिट की रफ्तार धीमी रही, जिससे बैंक का क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो ऊंचा बना हुआ है।