एस जयशंकर ने विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के नए स्पेस युग की शुरुआत

IANS | July 18, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च करने की क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के अगले स्पेस युग की शुरुआत हुई।

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के लिए गर्व का क्षण, प्राइवेट सेक्टर के लिए स्पेस क्षेत्र खोलने का मिला बड़ा परिणाम: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | July 18, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के लिए गर्व का क्षण है और यह देश के स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोलने के फैसले के सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव को दर्शाता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

IANS | July 18, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। भारत के कुल 125 एथलीट स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश के लिए मेडल लाने के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे। आइए आपको भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ियों के नाम बताते हैं।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, अगले साल सड़कों पर उतरेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक एसी लो-फ्लोर बसें

IANS | July 18, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुविधाजनक तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

गोपालदास 'नीरज': दर्द को गीतों में पिरोकर अमर हो गए शब्दों के जादूगर

IANS | July 18, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पुरावली गांव में जन्मे गोपालदास सक्सेना उर्फ 'नीरज' का शुरुआती जीवन तंगहाली में गुजरा। मात्र 6 वर्ष की उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण उन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। घर का चूल्हा जलाने के लिए उन्होंने पेट की खातिर गंगा नदी में गोता लगाकर श्रद्धालुओं द्वारा फेंके गए सिक्के बटोरे, गलियों में घूम-घूमकर बीड़ी-सिगरेट बेची और यहां तक कि दीवारों पर फिल्मों के पोस्टर भी चिपकाए। उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि एक दिन उन्हीं फिल्मी पोस्टरों पर उनका नाम बतौर देश के सबसे बड़े गीतकार सुनहरे अक्षरों में चमकेगा।

इंडिया पोस्ट ने शुरू की 'मैस्कॉट डिजाइन कॉन्टेस्ट', जीतें 2 लाख रुपए तक के इनाम

IANS | July 18, 2026 2:25 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनोवेट इंडिया मायगव प्लेटफॉर्म पर 'इंडिया पोस्ट मैस्कॉट डिजाइन कॉन्टेस्ट' शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के तहत देश भर के नागरिकों को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक मैस्कॉट डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मैस्कॉट डिजाइन और मैस्कॉट नेमिंग श्रेणियों को मिलाकर कुल 2 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इजरायल, इनात विल्फ ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

IANS | July 18, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की पूर्व सांसद और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल के लोग भारत और पीएम मोदी के लिए अच्छी राय रखते हैं। लोग दोनों देशों के बीच अगले कुछ वर्षों में एक बड़े और गहरे अलायंस की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है।

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा कम हुआ, 51 फीसदी भारतीयों ने पुतिन पर दिखाया सबसे ज्यादा विश्वास: प्यू सर्वे

IANS | July 18, 2026 2:11 PM

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को मिला। इसकी एक बड़ी वजह ट्रंप की बयानबाजी और उनके फैसलों को माना जा रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार, पिछले साल से अब तक अमेरिका को भारत में लेकर लोगों की सकारात्मक सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।

स्काईरूट के विक्रम-1 की ऑर्बिटल की सफलता ने साबित किया भारत का प्राइवेट स्पेस सेक्टर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी: उद्योग जगत

IANS | July 18, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट ने मिशन आगमन के तहत शनिवार को सफल ऑर्बिटल लॉन्च कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर उद्योग जगत के नेताओं ने इसे भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि इस मिशन ने भारत की निजी अंतरिक्ष क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर साबित किया है और सैटेलाइट लॉन्च तथा अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के नए अवसर खोले हैं।

'यह यकीन करना मुश्किल है', सचिन-कोहली ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट

IANS | July 18, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के 89 साल की उम्र में बारबाडोस में निधन के बाद क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है। दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स ने खेल में सोबर्स के बेमिसाल योगदान को याद किया। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी सोबर्स को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।