जापान ओपन: चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटीं चैन युफेई, पीवी सिंधु को मिला फाइनल का टिकट
टोक्यो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पीवी सिंधु शनिवार को जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। चीन की दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चैन युफेई सेमीफाइनल के बीच में ही चोट के कारण हट गईं, जिसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी को इस सीजन के पहले फाइनल का टिकट मिल गया।