चंडीगढ़: पीएम मोदी ने की सफाई के लिए रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की सराहना, इंदरजीत सिंह संधू ने जताया आभार

IANS | July 17, 2026 10:15 PM

चंडीगढ़, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह संधू का जिक्र किया। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने उन्हें पद्म सम्मान दिया है। इसको लेकर इंदरजीत सिंह संधू ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

'जापान के साथ बातचीत जारी, 2027 में शुरू होगा पहला चरण', बुलेट ट्रेन पर उठ रहे सवालों पर एमईए का जवाब

IANS | July 17, 2026 10:07 PM

नई द‍िल्‍ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोज‍ित साप्‍ताह‍िक मीडिया ब्रीफिंग में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) प्रोजेक्ट की प्रगति को अच्‍छा बताया। साथ ही जापान के पूर्व मंत्री के आरोप को नकारते हुए साफ क‍िया क‍ि इस मामले में जापान की ओर से कोई अलग प्रस्ताव नहीं मिला था। परियोजना का काम तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है।

आईसीसी, बीसीसीआई ने सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजली दी

IANS | July 17, 2026 10:02 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली। आईसीसी और बीसीसीआई ने इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रद्धांजली दी है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज और क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन

IANS | July 17, 2026 9:47 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली।

एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नए नेता, सोमवार को संभालेंगे प्रधानमंत्री पद

IANS | July 17, 2026 9:44 PM

लंदन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि एंडी बर्नहैम को पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है। बर्नहैम, जो पहले ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रह चुके हैं, सोमवार को प्रधानमंत्री पद संभालने वाले हैं। यह कीर स्टार्मर के औपचारिक रूप से पद छोड़ने के बाद तय प्रक्रिया के तहत होगा।

महंगी कोचिंग नहीं, सेल्फ स्टडी से नीट में चमकी शामली की द्राक्षा, डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार

IANS | July 17, 2026 9:39 PM

शामली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की एक छात्रा ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पहली तिमाही में रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपए हुई, मुनाफा 20,946 करोड़ रुपए रहा

IANS | July 17, 2026 9:06 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार कारोबारी प्रदर्शन दर्ज की है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। यह बढ़ोतरी ऑयल-टू-केमिकल्स (ओ2सी), रिलायंस रिटेल और डिजिटल सर्विसेज कारोबार में दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि के कारण हुई।

भारत के 120 अरब डॉलर के डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, आईएएमएआई ने लॉन्च की ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया

IANS | July 17, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को एक साझा प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईसीसीआई) लॉन्च की है। यह अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य सरकार, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर देश के डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है। इस पहल के जरिए नीतिगत सुधार, शोध और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि भारत का डिजिटल कारोबार वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सके।

सीसीपीए की स्पाइसजेट पर बड़ी कार्रवाई, बुकिंग प्लेटफॉर्म पर डार्क पैटर्न अपनाने पर लगाया 1 लाख रुपए का जुर्माना

IANS | July 17, 2026 8:39 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने शुक्रवार को स्पाइसजेट लिमिटेड पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन पर आरोप है कि उसने अपने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 'डार्क पैटर्न' यानी भ्रामक डिजाइन तकनीकों का इस्तेमाल किया। इसके तहत ग्राहकों को उनकी जानकारी या स्पष्ट सहमति के बिना स्पाइसक्लब लॉयल्टी प्रोग्राम में स्वतः शामिल किया जा रहा था और प्रमोशनल संदेश भेजने की सहमति भी पहले से चयनित (प्री-सेलेक्टेड) विकल्पों के जरिए ली जा रही थी।

सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन फ्रॉड मामले में दाखिल की दूसरी चार्जशीट

IANS | July 17, 2026 8:29 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) लोन फ्रॉड मामले में शुक्रवार को दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इसमें एक कंपनी और उसके दो निदेशकों को फंड डायवर्जन (धन की हेराफेरी) से जुड़े मामले में आपराधिक साजिश, आपराधिक गबन और धोखाधड़ी के आरोपों में नामजद किया गया है।