'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की परख मदान ने कहा- 'खूबसूरती फिल्टर में नहीं, सेहत और आत्मविश्वास में होती है'

IANS | July 17, 2026 2:32 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री परख मदान इन दिनों लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरती, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और खुद को स्वीकार करने की जरूरत को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया फिल्टर्स और परफेक्ट दिखने की चाहत के कारण लोग एक ऐसी खूबसूरती के पीछे भाग रहे हैं, जो असल जिंदगी में मौजूद ही नहीं होती। इंसान की असली पहचान उसके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व से होती है, न कि किसी एडिट की गई तस्वीर से।

'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत

IANS | July 17, 2026 2:30 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योग जगत ने शुक्रवार को कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत बनाने की पहल 'सेमिकॉन 2.0' अगले पांच वर्षों में 1.5 लाख से 2 लाख तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित कर सकती है। यह योजना भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को केवल असेंबली आधारित मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़ाकर चिप डिजाइन, इंजीनियरिंग और इनोवेशन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूत

IANS | July 17, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना को एक और अत्याधुनिक एमएच-60आर सीहॉक नौसैनिक हेलीकॉप्टर मिला है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इसे दोनों देशों की रक्षा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए अच्छी खबर बताया।

एफबीआई ने पंजाब के गैंगस्टर नीतीश कौशल को संगठित अपराध मामले में किया गिरफ्तार

IANS | July 17, 2026 1:56 PM

वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने भारतीय नागरिक नीतीश कौशल को वर्मोंट से गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले ही उसे अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला गया था। यह गिरफ्तारी पंजाब के एक कथित सीमा-पार संगठित अपराध सिंडिकेट पर अमेरिका में चल रहे बड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई है। इस सिंडिकेट पर उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया में काम करने का आरोप है।

गुजरात : अब राज्य के सभी आदिजाति क्षेत्रों के आईसीडीएस ब्लॉक में पहुंची ‘दूध संजीवनी योजना’

IANS | July 17, 2026 1:51 PM

गांधीनगर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के आदिजाति और दूरस्थ क्षेत्रों में कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने ‘दूध संजीवनी योजना’ के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य के आदिजाति क्षेत्रों के लोगों और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयासरत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के साथ ही कुपोषण विरोधी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दूध संजीवनी योजना अब राज्य के सभी आदिजाति आईसीडीएस ब्लॉकों में लागू हो गई है।

आईपीओ से पहले एनएसई में बिकवाली की राय, ब्रोकरेज फर्म ने कहा- मार्केट शेयर में आ रही गिरावट

IANS | July 17, 2026 1:47 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े एक्सचेंज एनएसई पर इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) से पहले एक ब्रोकरेज फर्म ने बिकवाली की राय दी है। फर्म ने इसकी वजह एक्सचेंज के गिरते ट्रेडिंग वॉल्यूम को बताया है, जिससे उसके मार्केट शेयर में गिरावट आ रही है।

पीएम मोदी की उड़ान योजना से दमन को मिली दिल्ली के लिए पहली सीधी उड़ान, पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: राम मोहन नायडू

IANS | July 17, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत दमन को पहली बार दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा मिली है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति देने वाली साबित होगी।

दूरी से बढ़ती है प्यार की अहमियत, लेकिन साथ ही बढ़ सकता है शक भी : शहनाज गिल

IANS | July 17, 2026 1:27 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी मासूमियत और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज ने प्यार और रिश्तों को लेकर अपनी सोच साझा की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब दो लोगों के बीच दूरी आती है, तो कई बार प्यार की अहमियत बढ़ जाती है और सामने वाले की मौजूदगी ज्यादा महसूस होने लगती है, लेकिन दूरी के साथ ही रिश्तों में कुछ सवाल और शक भी पैदा हो सकते हैं।

'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज पर रोक बरकरार, रथ यात्रा खत्म होने के बाद आएगी फिल्म

IANS | July 17, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भगवान जगन्नाथ के जीवन और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली। शीर्ष अदालत ने फिल्म को 17 जुलाई को रिलीज करने की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि पुरी में जारी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जुलाई को समाप्त होगी और उसके बाद ही फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति

IANS | July 17, 2026 1:22 PM

वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किए गए दावों ने देश के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के वोटरों का डेटा हैक करने और रूस-ईरान की सेंधमारी का आरोप लगाया। अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लोगों का सच्चाई से ध्यान भटकाना चाहते हैं।