कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान वार्ता के चलते इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई उल्लेखनीय बढ़त

IANS | May 23, 2026 11:39 AM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत की खबरों से बाजार की धारणा मजबूत हुई, जिसके चलते इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन की एंट्री, भुवनेश्वर के सिर सज रही पर्पल कैप

IANS | May 23, 2026 11:21 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। एसआरएच की जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 79 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

IANS | May 23, 2026 11:21 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब कीमतों में बदलाव किया गया है।

भोपाल से स्विट्जरलैंड भेजी फ्लेवर्ड आइस्ड टी की पहली खेप, पीयूष गोयल बोले- वैश्विक मानकों पर पहचान बना रहे एमएसएमई

IANS | May 23, 2026 10:31 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारत के एमएसएमई अब क्वालिटी और स्वाद के ग्लोबल स्टैंडर्ड पर अपनी एक मजबूत पहचान बना रहे हैं। इसका सबूत यह है कि फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली एक्सपोर्ट खेप भोपाल से स्विट्जरलैंड भेजी गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

24 मई का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 9वें दिन अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

IANS | May 23, 2026 9:38 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास या अधिक मास अति प्रिय है। ज्येष्ठ शुक्ल की नवमी तिथि यानी 24 मई (रविवार) 2026 को मास का नौवां दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का शुभ संयोग है, जो धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और नया काम शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ हारकर भी 'जीत' गई आरसीबी, पहले क्वालिफायर में जगह पक्की

IANS | May 23, 2026 9:25 AM

हैदराबाद, 23 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया है।

अमेरिकी सीनेट ने 'स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट' को पारित किया, 'चिप्स तस्करी' को रोकना उद्देश्य

IANS | May 23, 2026 9:12 AM

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने एक द्विदलीय कानून पारित किया है, जिसका उद्देश्य चीन में एडवांस्ड अमेरिकी सेमीकंडक्टरों की तस्करी को रोकना है। अमेरिका में इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि इन चिप्स का इस्तेमाल चीनी सेना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े कार्यों के लिए किया जा सकता है।

'युवा और ऊर्जावान नेता', पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

IANS | May 23, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें एक युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

आईपीएल 2026: मैच में जुबानी जंग के बाद विराट कोहली ने नहीं मिलाया ट्रेविस हेड से हाथ

IANS | May 23, 2026 8:31 AM

हैदराबाद, 23 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ तक नहीं मिलाया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

IANS | May 23, 2026 8:19 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। रुबियो का विमान सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। रुबियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।