ईरान पर कूटनीति नहीं सख्त दबाव ही कारगर, पाकिस्तान निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं : इजरायली सीनियर फेलो डॉ बेनलेवी (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 16, 2026 6:36 PM

तेल अवीव/नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया तो जवाबी कार्रवाई जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने कहा है कि वो दोबारा मध्यस्थता को तैयार है। इस्लामाबाद खुद को शांतिदूत के तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन क्या दुनिया और खासकर इजरायल को उसकी भूमिका पर विश्वास है? क्या कूटनीति के जरिए समाधान संभव है? चीन किस तरह का रोल अदा कर सकता है? ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब इजरायल के थिंक टैंक मिसगाव इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सीनियर फेलो डॉ राफेल बेनलेवी ने आईएएनएस को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिया।

श्रीलंका अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीमों के बीच खेला गया पहला 'यूथ टेस्ट' ड्रॉ

IANS | July 16, 2026 6:21 PM

गाले, 16 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका अंडर-19 और भारत अंडर-19 पुरुष टीमों के बीच 13 से 16 जुलाई तक गाले में खेला गया पहला 'यूथ टेस्ट' ड्रॉ हो गया है। मुकाबले में भारत और श्रीलंका दोनों टीमों की तरफ से दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली।

एप्पल ने भारत में लॉन्च किया 'बैक टू स्कूल' ऑफर, मैक खरीदने पर मिलेगा फ्री एयरपॉड्स

IANS | July 16, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल इंक. ने गुरुवार को भारत में अपना 'बैक टू स्कूल एजुकेशन' ऑफर लॉन्च किया, जिसके तहत स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और टीचर्स को चुनिंदा मैक और आईपैड खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज दी जाएंगी।

कीव समेत कई शहरों पर रूस ने दागीं 13 मिसाइलें और 151 ड्रोन, दो की मौत और कई घायल : जेलेंस्की

IANS | July 16, 2026 5:47 PM

नई द‍िल्‍ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कीव में बुधवार रात रूसी म‍िसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने दावा क‍िया क‍ि रूस ने 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें आठ बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 151 ड्रोन भी इस्तेमाल किए। जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि मॉस्को बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी तकनीक पर नहीं, मानसिक पक्ष पर बात होनी चाहिए: अभिषेक नायर

IANS | July 16, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के निराशाजनक टी20 अभियान के बाद टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर संतुलित और धैर्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि युवा खिलाड़ियों के शुरुआती संघर्ष को केवल तकनीकी खामियों के नजरिए से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास को भी उतना ही महत्व दिया जाना चाहिए।

विप्रो का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 4.7 प्रतिशत गिरा, आय भी करीब सपाट रही

IANS | July 16, 2026 5:06 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफे में तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, इस दौरान आय में मामूली एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स बढ़ाकर 384 किया

IANS | July 16, 2026 4:47 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (सीआईआई) को 376 से बढ़ाकर 384 कर दिया है। यानी इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सीबीडीटी की ओर से जारी अधिसूचना 15 जुलाई 2026 से प्रभावी है और यह 1 अप्रैल 2026 से होने वाली कर गणनाओं पर लागू होगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना : जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं, 17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

IANS | July 16, 2026 4:45 PM

जैसलमेर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 17 जुलाई को देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर, बाड़मेर और गोटन रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा।

जरीना वहाब: जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन

IANS | July 16, 2026 4:41 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब ने शुरुआती मुश्किलों के बावजूद फिल्मी दुनिया में अपनी खास जगह बनाई। एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें अपने लुक और रंग-रूप को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने साबित किया कि कलाकार की असली पहचान उसका टैलेंट होता है। आज भी जरीना वहाब को फिल्म 'चितचोर' की मासूम और यादगार नायिका के रूप में याद किया जाता है।

'यूरोप में भी ऐसा नहीं देखा', बिहार की समावेशी सोच की वैश्विक सराहना, यूनिसेफ अधिकारी ने बताया पटना का अनुभव

IANS | July 16, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर अक्सर आपको बिहार की ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिनमें राज्य को पिछड़ा और अशिक्षित दिखाने की झूठी कोशिश बार-बार की जाती है। नकारात्मक या झूठे प्रचारों के बीच बिहार की जमीनी हकीकत सोशल मीडिया पर किए जाने वाले प्रचार से कहीं अलग है। इसका उदाहरण अक्सर वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है। ताजा मामले में, बिहार में यूनिसेफ भारत की फील्ड ऑफिस की चीफ के तौर पर काम कर रहीं डॉ. मोनिका ओलेड्जका नीलसन ने राजधानी पटना का एक शानदार अनुभव साझा किया।