भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में पहली छमाही में दर्ज किया गया 8.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड इक्विटी निवेश: रिपोर्ट

IANS | July 16, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान 8.5 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक अर्धवार्षिक (हाफ-ईयर) निवेश है। यह निवेश पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है।

टेलीविजन हर दिन खुद को साबित करने का मौका देता है', मनप्रीत कौर ने टीवी और ओटीटी की तुलना पर रखी राय

IANS | July 16, 2026 2:19 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मनप्रीत कौर सलूजा ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी राय साझा की है। आज के समय में जहां ओटीटी को मनोरंजन का नया और बड़ा माध्यम माना जा रहा है। वहीं कई कलाकारों का मानना है कि टेलीविजन की अपनी एक अलग पहचान और ताकत है। इस पर मनप्रीत का कहना है कि टीवी आज भी कलाकारों के लिए एक खास जगह रखता है।

सेमीकॉन 2.0 और एमपीएमएस से 3.6 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद, भारत बनेगा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब: उद्योग जगत

IANS | July 16, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में मंजूर की गई सेमीकॉन 2.0 और मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (एमपीएमएस) को लेकर उद्योग जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इंडस्ट्री संगठनों का मानना है कि ये दोनों योजनाएं भारत को केवल मोबाइल असेंबली केंद्र से आगे बढ़ाकर संपूर्ण सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन विकसित करने में मदद करेंगी और 3.6 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

IANS | July 16, 2026 1:58 PM

अहमदाबाद, 16 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखकर अहमदाबाद शहर में 149वीं जगन्नाथ रथ यात्रा के गतिविधियों औरउसके प्रबंधन की वास्तविक समय में निगरानी की।

'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी ही बढ़ेगी' बयान पर ट्रोल हुईं माधुरी ग्रोवर बोलीं- 'मैं किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोक रही'

IANS | July 16, 2026 1:56 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' की कंटेस्टेंट रहीं माधुरी ग्रोवर के 'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी ही बढ़ेगी' वाले बयान को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कई सवाल उठाए। अब शो से बाहर आने के बाद माधुरी ग्रोवर ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया और उनका मकसद किसी भी व्यक्ति को बच्चे पैदा करने से रोकना नहीं था।

रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले, बोले-'अब स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार'

IANS | July 16, 2026 1:50 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़े रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास जमीन खरीदने के बाद अब इस डील को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। रणबीर कपूर के इस निवेश से गांव वालों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि अभिनेता के यहां जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

कप्तान हरमनप्रीत के बचाव में उतरीं निरंजना नागराजन, बताई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जरूरत

IANS | July 16, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज निरंजना नागराजन का मानना है कि हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान बने रहना चाहिए। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थी, जिसके बाद से हरमनप्रीत की कप्तानी पर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

एक्सप्लेनर: हाइड्रोजन ट्रेन कैसे करती है काम? जानिए क्यों डीजल और इलेक्ट्रिक ट्रेनों से है अलग

IANS | July 16, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ एक नए युग में प्रवेश करने जा रही है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 17 जुलाई को किया जाएगा और यह हरियाणा के जिंद से सोनीपत के बीच में चलेगी।

जापान ओपन: विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को हराकर पीवी सिंधु ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

IANS | July 16, 2026 1:32 PM

टोक्यो, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पीवी सिंधु ने गुरुवार को जापान ओपन सुपर 750 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की विश्व नंबर पांच खिलाड़ी हान यू को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ ही सिंधु ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

'मोदी बेहद करिश्माई नेता हैं', भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने की तारीफ (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 16, 2026 1:21 PM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद थानेदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद करिश्माई नेता बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने जो प्रगति की है, उसे अमेरिका में पहचान और सम्मान मिलना चाहिए।