राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

IANS | July 16, 2026 9:55 AM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से शुरू करने के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार घरेलू शिप प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, कंस्ट्रक्शन में तेजी लाने के लिए विदेशी साझेदारों के साथ काम करेगी और दशकों की गिरावट के बाद अमेरिका के नौसैनिक औद्योगिक बेस को फिर से बनाएगा।

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हल्की बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, टेक स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | July 16, 2026 9:35 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 186 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,388 और निफ्टी 63 अंक या 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,142 पर था।

रोम में इजरायल और लेबनान ने की छठे राउंड की वार्ता, 'पायलट जोन' शुरू करने के करीब पहुंचे दोनों पक्ष

IANS | July 16, 2026 9:10 AM

रोम, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच रोम में बातचीत का एक नया दौर पूरा हुआ। इस बातचीत के साथ दोनों पक्ष एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के करीब पहुंच गए हैं। इसके तहत दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों का नियंत्रण इजरायली सेना से लेबनानी सेना को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

IANS | July 16, 2026 9:05 AM

अटलांटा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार से कप्तान हैरी केन बेहद निराश नजर आए।

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड

IANS | July 16, 2026 8:33 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर 90 मिनट तक जारी रखा हमला

IANS | July 16, 2026 8:24 AM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को 90 मिनट तक ताबड़तोड़ हमले किए।

जगन्नाथ रथयात्रा के शुभारंभ पर राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने दीं शुभकामनाएं

IANS | July 16, 2026 7:53 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के शुभारंभ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने प्रार्थना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा से देश और देशवासियों की सुख-समृद्धि में निरंतर वृद्धि होती रहे।

फीफा वर्ल्ड कप: लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया

IANS | July 16, 2026 7:22 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया।

केंद्रीय कैबिनेट से गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

IANS | July 15, 2026 10:52 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार से गंगा नदी के किनारे अत्याधुनिक छह लेन वाले गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिगरा स्थित गुलाब बाग भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस परियोजना को काशी के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, जाम और प्रदूषण की समस्या कम होगी तथा पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी।

भारत-यूके एफटीए की शुरुआत, भरूच से ब्रिटेन रवाना हुई ब्रेक पार्ट्स की पहली खेप

IANS | July 15, 2026 9:53 PM

नई द‍िल्‍ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुए फ्री ट्रेड डील के तहत बुधवार को भरूच जिले के झगड़िया जीआईडीसी स्थित ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फ्लोमेटालिक यूनिट से पहले निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार (डीजीएफटी), भरूच के सांसद मनसुखभाई वसावा, सेवंतुभाई वसावा, और रवजीभाई वसावा उपस्थित रहे।