गुजरात के तटीय एशियाई शेर ज्यादातर जंगली शिकार पर निर्भर, नई स्टडी में हुआ खुलासा

IANS | July 18, 2026 1:22 PM

गांधीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के तट पर रहने वाले एशियाई शेरों को लेकर एक स्टडी सामने आई है। नई साइंटिफिक स्टडी में पाया गया कि गुजरात के तट पर रहने वाले एशियाई शेर पालतू जानवरों के बजाय मुख्य रूप से जंगली शिकार पर निर्भर रहते हैं। इस स्टडी के बाद से यह पुरानी सोच बदल गई है कि यह प्रजाति मवेशियों की तलाश में गिर के जंगलों से आगे बढ़ी।

ईरान से समझौता तभी संभव, जब बदलेगा उसका रुख : इजरायल की पूर्व सांसद इनात विल्फ

IANS | July 18, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ऐसे ही हमले जारी रखता है, तो ईरान का आक्रामक और विनाशकारी रूप देखने को मिलेगा। इस बीच इजरायल की राष्ट्रीय संसद नेसेट की पूर्व सदस्य और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने दोनों देशों में इस तनावपूर्ण स्थिति और इसके प्रभाव को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की।

'विक्रम-1' की कामयाबी पर पीएम मोदी बोले- 'आत्मनिर्भर भारत का सबूत सबके सामने', स्काईरूट टीम को दी बधाई

IANS | July 18, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विक्रम-1' की सफलता के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद टीम से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह 'मिशन आगमन' है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।

भारत टेक्स 2026 बना भारतीय टेक्सटाइल उद्योग का वैश्विक मंच, मिले 14,300 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

IANS | July 18, 2026 1:03 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रमुख टेक्सटाइल प्रदर्शनी कार्यक्रम भारत टेक्स 2026 के तीसरे संस्करण में 130 से अधिक देशों के 6,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और करीब 1.30 लाख व्यापारिक आगंतुकों ने हिस्सा लिया। सरकार के अनुसार, इस आयोजन ने भारतीय पारंपरिक कला और टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएम-अजय योजना से 47.59 लाख लोगों को मिला लाभ, 16,759 गांव बने आदर्श ग्राम: सरकार

IANS | July 18, 2026 12:41 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार, यह योजना गरीबी कम करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास के जरिए एससी समुदाय के जीवन स्तर में सुधार ला रही है।

स्काईरूट ने 'विक्रम-1' किया लॉन्च, अंतरिक्ष में अपनी तय कक्षा सफलतापूर्वक हासिल कर रचा इतिहास

IANS | July 18, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। 'विक्रम-1' ने अंतरिक्ष में अपनी तय कक्षा (ऑर्बिट) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही भारत, निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च (कक्षीय प्रक्षेपण) की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

नेपाली में जेन-जी के चहेते पीएम बालेंद्र शाह के खिलाफ युवाओं ने क्यों खोला मोर्चा? कुछ ही महीने में उठी इस्तीफे की मांग

IANS | July 18, 2026 12:18 PM

काठमांडू, 18 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के खिलाफ जेन-जी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीते दिन युवाओं की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान देखने को मिला। पिछले जेन-जी आंदोलन के तहत नेपाल के युवाओं ने केपी ओली की सरकार गिराकर बालेंद्र शाह को सत्ता तक पहुंचाया था। बड़े-बड़े दावे करने वाली बालेंद्र शाह की सरकार से लोगों की उम्मीदें ज्यादा थीं, लेकिन उनके फैसलों की वजह से धीरे-धीरे लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी, जिसका नतीजा निकला कि एक बार फिर जेन-जी नेपाल की सड़कों पर उतर आया है।

फीफा वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बनेंगे नंबर वन

IANS | July 18, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन के लिए आई राहत भरी खबर, फाइनल मैच के लिए फिट हुए लामिन यामल

IANS | July 18, 2026 11:58 AM

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन के लिए राहत भरी खबर आई है। अर्जेंटीन के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए टीम के युवा स्टार फॉरवर्ड लामिन यामल अब पूरी तरह फिट हैं। इस बात की जानकारी टीम के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने दी है।

स्काईरूट एयरोस्पेस के 'विक्रम-1' रॉकेट लॉन्च पर इंजीनियर्स बोले- यह एक ऐतिहासिक पल

IANS | July 18, 2026 11:54 AM

श्रीहरिकोटा, 18 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हैदराबाद की निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अपने 'विक्रम-1' रॉकेट का प्रक्षेपण कर रही है। 'मिशन आगमन' नाम से होने वाला यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी भारतीय निजी कंपनी द्वारा पूरी तरह डिजाइन और निर्मित ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट को भारत की धरती से लॉन्च किया जा रहा है।