लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए उम्मीदवार बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रदेश सरकार की ओर से माननीय न्यायालय में कोई स्पष्ट पक्ष नहीं रखा गया है। उनका आरोप है कि चुनाव के समय सरकार वोट मांगने के लिए उनके दरवाजे तक पहुंचती है, लेकिन जब नौकरी और परिवार की बात आती है तो सरकार पीछे हट जाती है।
#YogiAdityanath #BJP #YogiGovernment #UttarPradesh #Lucknow #TeacherRecruitment #UPTeachers #LucknowNews #UPPolitics #BreakingNews #LatestNews