संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत इस तरह के प्रस्ताव से होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचती है। रिजिजू ने साफ कहा कि सरकार इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देगी और कांग्रेस को अपने इस कदम पर पछताना पड़ सकता है।
देखिए क्या कहा किरेन रिजिजू ने और इस मुद्दे पर सियासी घमासान क्यों बढ़ रहा है।
#KirenRijiju #Parliament #BudgetSession #LokSabha #Congress #BJP #PoliticalNews #IndianPolitics