डकेट का शतक, बेथेल और रूट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रन का लक्ष्य

IANS | July 19, 2026 7:38 PM

लॉर्ड्स, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

'राख' एक्ट्रेस नैना सरीन ने बताई इंडस्ट्री की हकीकत, सोशल मीडिया फॉलोअर्स नहीं, टैलेंट से होनी चाहिए पहचान

IANS | July 19, 2026 6:52 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में आज किसी कलाकार की पहचान सिर्फ उसकी एक्टिंग से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता से भी जुड़ने लगी है। इसी मुद्दे पर अब वेब सीरीज 'राख' की एक्ट्रेस नैना सरीन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की असली पहचान उसके फॉलोअर्स या सोशल मीडिया इमेज से नहीं, बल्कि उसके टैलेंट और मेहनत से होनी चाहिए।

नीट विवाद पर सीजेपी के प्रदर्शन में पहुंची पूनम पांडे, 'मुझे पॉलिटिक्स का 'पी' भी नहीं पता, मैं सिर्फ छात्रों के लिए आई हूं'

IANS | July 19, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक और छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार से तुरंत कड़े कदम उठाने की अपील की। मीडिया से बात करते हुए पूनम ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि पूरी तरह से छात्रों का समर्थन करने यहां आई हैं।

72वें नेशनल अवॉर्ड की जीत पर छलके योगेश देशपांडे की पत्नी तृप्ति के आंसू, बोलीं-'सालों की मेहनत का फल मिला'

IANS | July 19, 2026 6:42 PM

पुणे, 19 जुलाई (आईएएनएस)। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्क्रीनराइटर योगेश देशपांडे की जीत से उनके परिवार के लिए खुशी का माहौल है। इस बीच उनकी पत्नी तृप्ति देशपांडे इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान योगेश की कई सालों की मेहनत, संघर्ष और लगन का नतीजा है। आईएएनएस संग बातचीत में तृप्ति ने बताया कि इस सफर में कई मुश्किलें आईं, लेकिन योगेश ने कभी मेहनत करना नहीं छोड़ा। उनकी सफलता देखकर आज पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

ट्राई ने ट्रूकॉलर को 1600 सीरीज से फ्रिक्वेंटली ब्लॉक्ड टैग हटाने का दिया निर्देश

IANS | July 19, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ट्रूकॉलर द्वारा 140 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स पर "फ्रिक्वेंटली ब्लॉक्ड" का टैग दिखाने पर आपत्ति जताई है। टेलीकॉम नियामक का कहना है कि ऐसे लेबल टेलीकॉम ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं और सही कमर्शियल और सरकारी बातचीत को लेकर बेवजह शक पैदा कर सकते हैं।

जब हौसलों के आगे मुश्किल हालात रोक नहीं पाए कदम, कृत्रिम पैरों से अरुणिमा सिन्हा ने सबसे ऊंची चोटी पर लिखी जीत की इबारत

IANS | July 19, 2026 6:22 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। 11 अप्रैल 2011 की वो रात, जिसने एक होनहार खिलाड़ी की जिंदगी बदल दी। लगभग मौत को छूकर लौटने के बाद इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और फिर ऐसा इतिहास रच दिया, जिसकी कल्पना कर पाना हर किसी के लिए असंभव है। यह कहानी है भारत की उस दिव्यांग खिलाड़ी की, जिसने बुलंद हौसलों और इरादे के साथ अपने कृत्रिम पैरों से विश्व की सबसे ऊंची चोटी को भी छोटा साबित कर दिया। बात हो रही है माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा की।

दिलीप कुमार ने कहा था-घर लौट जाओ पर नसीरुद्दीन शाह ने नहीं मानी बात, 7.50 रुपए में किया काम फिर बन गए सिनेमा के दिग्गज

IANS | July 19, 2026 6:01 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जब भी भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं की बात होती है, तो नसीरुद्दीन शाह का नाम जरूर लिया जाता है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड, उन्होंने अपनी मेहनत से ऐसा मुकाम हासिल किया, जहां पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है, लेकिन इस सफर की शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने अपने सपने को लेकर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से सलाह ली तो उन्हें वापस घर जाकर पढ़ाई करने की सलाह मिली, हालांकि नसीर ने अपना हौसला नहीं टूटने दिया और अपने फैसले पर डटे रहे।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ईसाई दंपति को जिंदा ईंट-भट्ठे में फेंकने वालों को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी

IANS | July 19, 2026 5:49 PM

इस्लामाबाद, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने एक ईसाई आदमी शहजाद मसीह (26) और उसकी गर्भवती पत्नी शमा बीबी (24) की हत्या के दोषी तीन लोगों की सजा रद्द कर दी। मामला 2014 का है, जब दंपत्ति को ईंट के भट्टे में फेंकने के बाद जलाकर मार दिया गया था।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉल का क्रेज चरम पर, केरल में सोमवार को छुट्टी का ऐलान

IANS | July 19, 2026 5:11 PM

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केरल सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल को देखते हुए राज्य में सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन के निर्देश के बाद अवकाश का ऐलान किया गया। राज्य के छात्रों ने सोशल मीडिया पर सोमवार को छुट्टी की मांग की थी।

एयरोस्पेस सेक्टर में क्षमता वृद्धि के साथ भारत 'मेक इन इंडिया' नागरिक विमान के दौर में कर रहा प्रवेश: राममोहन नायडू

IANS | July 19, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने रविवार को कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत के एयरोस्पेस सेक्टर की क्षमता तेजी से बढ़ रही है और देश ऐसे भविष्य की तरफ बढ़ रहा है, जहां नागरिक स्थानीय स्तर पर बने विमानों में सफर करेंगे।