रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

IANS | July 20, 2026 10:23 AM

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 के बाद वनडे सीरीज को भी 1-2 से गंवाया। हालांकि, लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 138 रनों की लाजवाब पारी खेली।

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

IANS | July 20, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ गए। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस हार के बाद खुद पर काबू नहीं रख सके और वह स्पेन के खिलाड़ियों संग मारपीट करते हुए दिखाई दिए।

आणंद में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही भी घायल

IANS | July 20, 2026 9:38 AM

आणंद, 20 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के आणंद जिले के वसद रेलवे स्टेशन से चार साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुरेश परमार की सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

IANS | July 20, 2026 9:38 AM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 472 अंक या 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,672 और निफ्टी 122 अंक 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,221 पर था।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता, उषा ने बेटे को दिया जन्म

IANS | July 20, 2026 9:26 AM

वाशिंगटन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 150 से अधिक वर्षों में पद पर रहते हुए संतान का स्वागत करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

IANS | July 20, 2026 9:14 AM

वाशिंगटन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर से हमला किया है। यह हमला उन तीन अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में किया गया है जिनके मारे जाने की आशंका है। साथ ही, उन्होंने कहा कि तेहरान को बहुत ज्यादा सैन्य नुकसान हुआ है और अब होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण नहीं है।

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौत

IANS | July 20, 2026 9:01 AM

वाशिंगटन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि उत्तरी इराक में ईरानी वन-वे अटैक (आत्मघाती) ड्रोन से जुड़े बिना फटे विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय (कंट्रोल्ड डेटोनेशन) करने के दौरान एक अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौत हो गई।

"मैं अपना व्रत कब तोडूंगा....!", सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

IANS | July 20, 2026 8:07 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार का मुद्दा उठाने का भरोसा देते हैं तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। इस संबंध में उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है।

स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर फैंस ने मनाया जश्न, बोले-फाइनल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मेसी

IANS | July 20, 2026 7:48 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन की जीत का जश्न भारत के कई शहरों में भी मनाया गया। वहीं, अर्जेंटीना की हार से भी कई फैंस निराश नजर आए।

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

IANS | July 20, 2026 7:23 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम किया। स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता।